सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा अपनी मां को बताता है कि स्कूल में मदर्स डे पर निबंध लिखने को कहा गया था।
मां उत्सुकता से निबंध पढ़ने लगती है, जिसमें बच्चे ने अपनी मां के बारे में लिखा है, मेरी मां जैसी कोई नहीं। सभी की मां तो इंसान होती है, मेरी मां के कई रूप हैं।
बच्चा आगे लिखता है, पापा कहते हैं, वो तो नागिन है। नानी कहती हैं कि मेरी बेटी तो गाय है। नानाजी कहते हैं, बिल्ली जैसी किसी की सगी नहीं है। दादी कहती है, तोते जैसी पटर-पटर जुबान चलाती है पर मुझे मेरी मां शेरनी लगती है।
निबंध में बच्चा यह भी लिखता है, फोन चलाने पर मुझे डाटने वाली मेरी मां खुद घंटों फेसबुक और व्हाट्सएप चलाती है।
वीडियो में बच्चा अपनी मां के बारे में और भी बहुत कुछ बताता है, जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल है।
यह वीडियो @HasnaZaruriHai नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, मदर्स डे पर मां पर ऐसा निबंध आज तक किसी ने नहीं लिखा होगा।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अरे वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा, बेचारा सच्चा बच्चा है।
(यह खबर सोशल मीडिया पर आधारित है। इनमें व्यक्त विचारों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Mother s Day पर माँ पे ऐसा निबंध आज किसी ने नहीं लोखा होगा
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 11, 2025
😜😜😜😜😜😜😜😜 pic.twitter.com/7x1SD0bSLS
पाकिस्तानी फौज ने ही खोली अल जज़ीरा की पोल, बताया सब फेक न्यूज़ !
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर विश्व क्रिकेट भावुक
सरहद पर लड़ने को तैयार दादाजी , पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक, वायरल हुआ वीडियो
भारतीय सेना के बाज और पाकिस्तान के डाकिया : जानिए क्या है अंतर?
ना पाकिस्तान गए, ना पाक टीम से टेस्ट खेला: विराट कोहली का अनोखा करियर!
डोनाल्ड ट्रंप क्यों खोलना चाहते हैं अल्काट्राज जेल, जानिए 62 साल पहले क्यों हुई थी बंद?
बांग्लादेश में लड़की को जीन्स पहनने पर कोड़ों से पीटा! वीडियो से मचा हड़कंप
टोल बचाने की कोशिश पड़ी भारी: सड़क हादसे में 13 की मौत, छठी की खुशियां मातम में बदलीं
उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट!
ट्रंप को सरपंच किसने बनाया? भारत-पाक सीजफायर पर भड़का विपक्ष, राउत ने बीजेपी को बताया नकली चाणक्य