एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति को अस्पताल में MRI टेस्ट के लिए लेटे हुए देखा जा सकता है।
आमतौर पर इस तरह की स्थिति में लोग थोड़े गंभीर या डरे हुए होते हैं। लेकिन इस व्यक्ति का अंदाज बिल्कुल अलग है। वह MRI मशीन में लेटे-लेटे अपने लिए खैनी बना रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि खैनी तैयार करने के बाद वह उसे अपने होंठों में दबा लेता है। वीडियो कब और कहां का है, यह जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, जल्दी जल्दी खैनी खा लेता हूं फिर चैन से MRI मशीन का मजा लूंगा, चैनी खैनी चैन से मजा ले।
वीडियो को खबर लिखे जाने तक कई लोगों ने देख लिया है और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, खैनी बहुत जरूरी है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, MRI तो होती रहेगी, जरूरी काम पहले।
जल्दी-जल्दी खैनी खा लेता हूं फिर चैन से MRI मशीन का मजा लूंगा - चैनी खैनी चैन से मजा ले। pic.twitter.com/WS77nU4XBP
— Reetesh Pal (@PalsSkit) May 10, 2025
गुजरात में आसन्न संकट: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी!
पाकिस्तान बेनकाब! भारत ने जापान और UAE को बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच
भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित, पूर्व खिलाड़ी का बेटा भी शामिल
IPL के दो युवा धुरंधरों को BCCI का तोहफा, इंग्लैंड के लिए भरेंगे उड़ान
क्या दिल्ली में फिर लौटेगा आंधी-तूफान? अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
सारे बेरोजगार समाज में खुशी की लहर, कारण सिर्फ ये एक लड़की!
मेले बाबू ने खाना खाया? बोलकर ठग, फर्जी नग्न तस्वीरों से ब्लैकमेल, जालसाज गिरफ्तार!
भारत अंदर आ कर ठोक गया: पाकिस्तानी सीनेटर ने संसद में खोली सरकार की पोल, चकलाला एयरबेस तबाह!
एक ओवर में दो बार लड़खड़ाए गेंदबाज, मैदान पर ही गिरे!
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने जिस डमी से पाकिस्तान को बनाया बेवकूफ, उसका वीडियो आया सामने