भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम! विदेश मंत्रालय का बड़ा ऐलान
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर आखिरकार थम गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल के बाद दोनों देश सैन्य टकराव से पीछे हटने पर राजी हो गए हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान और भारत की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर सैन्य टकराव रोकने की घोषणा की गई। भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देश शनिवार शाम 5 बजे से जल, थल और नभ में युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान करते हुए बड़ा दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत और पाकिस्तान आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाता रहा है और आगे भी अपनाता रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने समझदारी दिखाने के लिए दोनों देशों को धन्यवाद दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक्स पर बताया कि वह स्वयं और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले 48 घंटों से भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और पाक एनएसएस असीम मलिक शामिल थे।

हालांकि, इन घोषणाओं के कुछ देर बाद, भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि युद्धविराम पर सहमति पूरी तरह से द्विपक्षीय है। यानी, अमेरिका बीच में नहीं था। भारत ने एक तरह से अमेरिका के उस दावे को खारिज किया कि उसने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच युद्धविराम करवाया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत-पाकिस्तान सीजफायर: कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाकिस्तान की पोल!

Story 1

हमने भारत का अब तक क्या नुकसान किया? पाक सांसद ने संसद में उठाए सवाल

Story 1

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? इंग्लैंड दौरे के लिए नई टीम इंडिया का ऐलान!

Story 1

नगरोटा में आतंकी हमले की खबर झूठी, सेना ने बताया संदिग्ध गतिविधि

Story 1

भारत से थर्राए पाक रक्षा मंत्री, आतंकी मदरसों का सच उगला

Story 1

राजधानी एक्सप्रेस में खर्चा-पानी : पेंट्री बॉय का वीडियो वायरल!

Story 1

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, शाम 5 बजे से हमले बंद

Story 1

भारत-पाक युद्धविराम: गहलोत को आई इंदिरा गांधी की याद, जानें क्या है पूरा मामला

Story 1

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने निभाई अहम भूमिका

Story 1

लाहौर में धमाका! वीडियो में दिखा धुंआ, पाकिस्तान में मची खलबली!