भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं।
यह सीजफायर आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है। दोनों देशों के बीच गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी है।
महासंचालक सैन्य अभियान (डीजीएमओ), भारत और डीजीएमओ, पाकिस्तान के बीच दोपहर 3:35 बजे बातचीत हुई। इसमें यह सहमति बनी कि थल, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से रोका जाएगा।
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी सीजफायर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर आपसी सहमति बनी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और प्रवृत्तियों के खिलाफ हमेशा एक सख्त और अडिग रुख अपनाया है, और आगे भी इसी रुख पर कायम रहेगा।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच फिर से बातचीत होगी। इस दौरान सहमति के कार्यान्वयन पर चर्चा की जाएगी।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सेना के कमोडोर रवि नायर ने कहा कि भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना को इस सहमति का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति अमेरिका की मध्यस्थता के कारण बनी है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी।
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, Pakistan s Directors General of Military Operations (DGMO) called Indian DGMO at 15:35 hours earlier this afternoon. It was agreed between them that both sides would stop all firing and military action on land and in the air… pic.twitter.com/k3xTTJ9Zxu
— ANI (@ANI) May 10, 2025
मुस्तफिजुर रहमान का धमाका: शाकिब को पछाड़कर IPL में बने बांग्लादेश के बादशाह!
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD का रेड अलर्ट जारी
हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक को पछाड़ा, साबित किया क्यों हुए थे 23 करोड़ में रिटेन!
शुभमन गिल क्या बनेंगे नए हीरो? इंग्लैंड सीरीज से पहले मिली बड़ी सलाह
दुल्हन की मेहंदी भी न उतरी, विधवा हो गई... बहरीन से ओवैसी ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
SRH से करारी हार के बाद रहाणे का चौंकाने वाला बयान: मुझे कोई अफसोस नहीं!
मानसून से पहले कुदरत का कहर: शिमला में बादल फटने से तबाही, गाड़ियां बहीं
पूर्व सांसद का पड़ोसी पर करारा वार: PAK में जितने आतंकी, उतने दुनिया में भी नहीं
आकाशतीर: भारत का अचूक वायु रक्षा कवच, जो दुश्मन के हमलों को करता है नाकाम
अगले 7 दिनों तक 5 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट, 20 राज्यों में गरज-चमक के साथ छींटे!