भारतीय सेना ने नाकाम किया पाकिस्तानी ड्रोन हमला, जारी किया वीडियो
News Image

भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी कर 8 और 9 मई की रात पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमले को नाकाम करने का दावा किया है। सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया। इस पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र है।

सेना ने बताया कि ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

पोस्ट के साथ ही सेना ने 14 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम कितना मजबूत है और उसने किस तरह भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को आसानी से ढेर कर ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। सेना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के AWACS, दो JF-17 और दो F-16 जेट समेत 3 ड्रोन को मार गिराया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा: भारतीय ड्रोन हमलों से सैन्य ठिकाने उजागर होने का डर!

Story 1

कंगाल पाकिस्तान पर मंडराया खतरा: IMF से मिलने वाला कर्ज रुक सकता है!

Story 1

हाउज द जोश? उरी में जवानों के बीच पहुंचे LG मनोज सिन्हा, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर बढ़ाया हौसला

Story 1

भारत-पाक तनाव के बीच ट्रैवल कंपनी का बड़ा फैसला, तीन देशों के टूर पैकेज रोके!

Story 1

भारत के ड्रोन अटैक क्यों नहीं रोक पाए? PAK रक्षा मंत्री का हास्यास्पद जवाब!

Story 1

पाकिस्तान ने किस तुर्की ड्रोन से किया हमला? कर्नल सोफिया ने दी अहम जानकारी

Story 1

TTP का पाकिस्तान पर भीषण हमला, 20 सैनिक ढेर, सैन्य वाहन तबाह

Story 1

भारत में तबाही मचाने के लिए पाकिस्तान ने भेजा तुर्की का ड्रोन! जानिए क्या हैं खासियतें

Story 1

हमें किस बात का डर? धर्मशाला स्टेडियम से निकलते फैन का बयान वायरल, पाकिस्तान को दिखाया दम!

Story 1

ड्रोन हमले को जानबूझकर नहीं रोका, लोकेशन नहीं बतानी थी: पाक रक्षा मंत्री का हास्यास्पद दावा