बलूचिस्तान मुद्दा, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिर चर्चा में है। जाने-माने बलूच लेखक मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से कई अहम मांगे रखी हैं।
मीर यार बलूच ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि नई दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए। उनका दावा है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, और इसकी स्वतंत्रता घोषित की जा चुकी है।
बलूच लेखक ने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान में शांति सेना भेजने और पाकिस्तानी सेना को वहां से निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन में शामिल सभी गैर-बलूच कर्मियों को तत्काल बलूचिस्तान छोड़ देना चाहिए।
मीर यार बलूच ने यह भी बताया कि स्वतंत्र बलूचिस्तान की अंतरिम सरकार का गठन जल्द किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने एक भव्य स्वतंत्रता समारोह आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।
बलूचिस्तान के डेरा बुगती क्षेत्र में स्थित गैस फील्ड पर बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने हमला कर दिया है। यह क्षेत्र पाकिस्तान के लिए ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं।
अपने एक पोस्ट में मीर यार बलूच ने पाकिस्तान को संबोधित करते हुए लिखा, ऐ नापाकिस्तान, अगर तेरे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच फौज है। उन्होंने बलूच लड़ाकों द्वारा किए गए हमलों की जानकारी भी साझा की।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने, एक विशेष बैठक बुलाकर लोकतांत्रिक गणराज्य बलूचिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही, उन्होंने मुद्रा और पासपोर्ट छापने के लिए अंतरराष्ट्रीय फंड जारी करने की मांग भी की है।
Hey Na-Pakistan
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) May 8, 2025
If you have an army , we Baloch have our army too.
Baloch freedom fighters attack.#OperationSindoor #BalochistanIsNotPakistan @hyrbyair_marri@spvaid pic.twitter.com/buIR5cDLNM
तेज प्रताप यादव की पाकिस्तान पर हमले की इच्छा, पीएम मोदी से मांगी अनुमति
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तानी सैन्य चौकी तबाह, वीडियो जारी
भारत का पलटवार: पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागीं, 4 फाइटर जेट ध्वस्त, 3 पायलट गिरफ्तार
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में रोते हुए पूर्व मेजर बोले...
अल्लाह हमें बचाए... : ऑपरेशन सिंदूर देख संसद में रो पड़े पाकिस्तानी सांसद
जम्मू यूनिवर्सिटी और सेना के बेस कैंप पर पाकिस्तान का निशाना, भारत ने नाकाम किया हमला
अब पाकिस्तान की खैर नहीं! अंबानी का भारतीय सेना के लिए बड़ा ऐलान
पहले मगरमच्छ, फिर शेर, अंत में लकड़बग्घे! सुअर की रोमांचक जानलेवा दौड़
जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा! - धर्मशाला में मैच रद्द, दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया
बड़ा खुलासा: भारत का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, F-16 मार गिराया!