आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का चलन खूब चल रहा है। लोग कहीं भी घूमने जाते हैं, तो उनका मकसद रील बनाना होता है। रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन जगह की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो किसी जंगल के बीच का है। एक छोटी नदी बह रही है और उसे पार करने के लिए एक टूटा हुआ पेड़ पुल की तरह रखा गया है।
वीडियो में एक लड़की उसी पेड़ पर रील बना रही है। अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधे नदी में गिर जाती है। पानी का बहाव इतना तेज है कि वह वीडियो फ्रेम से बाहर चली जाती है। उसके बाद क्या हुआ, यह पता नहीं चल पाया है।
इस वीडियो को देखकर लोगों को समझ लेना चाहिए कि हर जगह रील बनाने के लिए सुरक्षित नहीं होती है।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupeshk14829210 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, रील का ऐसा जुनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है।
वीडियो को कई लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ऐसे लोगों को अब क्या ही बोले। दूसरे यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया के जुनून में लोग कभी-कभी अपनी सुरक्षा भूल जाते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, इनकी रील बन गई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।
रील का ऐसा जूनून है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं है। pic.twitter.com/8oylzDCgsL
— Rupali (@Rupeshk14829210) May 7, 2025
भारत ने घुसकर मारा, हम रोक न सके: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी युवक ने खोली सेना की पोल!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक शुरू, डोभाल ने मोदी को दी जानकारी
कर्नल सोफिया के पिता का ऐलान: मौका मिले तो पाकिस्तान को कर दूं खत्म!
भारत का पलटवार: पाकिस्तान में 12 जगहों पर ड्रोन से हमला, सेना का दावा
लाहौर में धमाकों से मची अफरा-तफरी, हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित
कोई ग़लतफ़हमी में न रहना...जयशंकर का कड़ा संदेश, भारत के एक्शन की पुष्टि!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय बैठक: विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ!
ऑपरेशन सिंदूर का सबूत: सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान में तबाही
भारत से बचा लो! पाकिस्तानी सांसद संसद में फफक कर रोए, एयरस्ट्राइक के बाद पड़ोसी मुल्क में दहशत
पाकिस्तानी शख्स का खुलासा: भारत के मिसाइल हमले से हम खत्म हो जाते!