उत्तरकाशी, उत्तराखंड में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगाणी में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है।
दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग कर्नाटक के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे।
हेलीकॉप्टर में मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 लोग सवार थे। 6 यात्रियों में 5 महिलाएं थीं और हादसे में सभी पांचों महिलाओं की मौत हो गई है।
पायलट रॉबिन सिंह और आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुए हैं।
यात्रियों ने देहरादून से उड़ान भरी थी और उन्हें खरसाली में उतरना था, लेकिन हेलीकॉप्टर गंगाणी में नाग मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जंगल में गिरकर टुकड़ों में टूट गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच इस बात पर केंद्रित है कि हादसे की वजह खराब मौसम थी या हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी। तकनीकी दिक्कत के एंगल से भी हादसे की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं।
*Visuals of the Indian Helicopter Crashed near Ganganani in Uttarkashi, state of #Uttarakhand - #India #IndiaPakistanWar pic.twitter.com/VrKBd7KCNn
— چاند بی بی (@GuleMehtab786) May 8, 2025
पाकिस्तानी एंकर का विवादित बयान: युद्ध जीता तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को बनाएंगे सेक्स स्लेव
एमएस धोनी और रोहित शर्मा के संन्यास का अजब संयोग! एक ही समय पर तोड़ा दिल
लाहौर में धमाकों से हड़कंप, वाल्टन एयरपोर्ट बंद, सायरन से दहशत
पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 तबाह, चीनी तकनीक हुई फेल!
महिला पत्रकार ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को सुनाई खरी-खोटी, झूठे दावे पर सरेआम हुई बेइज्जती!
लाहौर भयावह: बमबारी से दहला शहर, सैन्य अधिकारी गायब!
पाकिस्तानी युवक ने खोली पाकिस्तानी सेना और सरकार की पोल!
ऑपरेशन सिंदूर: भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान में हड़कंप
भारत के साथ आया सऊदी अरब, पाकिस्तान को लगा झटका!
दीदी का रील बनाने का नशा पड़ा भारी, नदी में गिरी, रीलबाज हुए सावधान!