भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लोग भारत की नारी शक्ति को सलाम कर रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ठिकानों समेत आतंकियों के छिपने के नौ अड्डों को तबाह कर दिया गया।
इस एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने बुधवार सुबह साझा की। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस ब्रीफिंग में पूरी दुनिया ने भारत की नारी शक्ति का सशक्त रूप देखा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दोनों महिला अधिकारियों के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। सोफिया कुरैशी एक्स पर ट्रेंड कर रही हैं।
एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि भारत ने पाकिस्तान को गलत साबित कर दिया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख असिम मुनीर ने कहा था कि हिंदू और मुस्लिम साथ नहीं रह सकते हैं। लेकिन यहां कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पाक प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।
चिकमंगलूर के सांसद सुधाकर के. ने लिखा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महिला सशक्तिकरण के बारे में दुनिया को बताने का शानदार तरीका है।
रिटायर्ड मेजर जनरल यशमोर ने लिखा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को मीडिया को ब्रीफ करते देखना अद्भुत था। वह उन्हें तब से जानते हैं जब वह एक मेजर थीं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की टुकड़ी कमांडर थीं। वह एक पेशेवर अधिकारी हैं और उन्हें इस भूमिका में देखकर बहुत खुशी हुई।
एक यूजर ने लिखा कि आतंकियों ने पहलगाम में पीड़ितों की विधवाओं से कहा था, जाओ और मोदी को बताओ। भारत ने जवाबी कार्रवाई की जानकारी देने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भेजा ताकि दुनिया को भारत की नारी शक्ति का परिचय दिया जा सके।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की दुनिया को जानकारी दी। यह मिशन शक्ति, त्याग और बलिदान के प्रतीक के नाम पर है। वर्दी में दो महिलाएं, यही असली नारीवाद है - वर्दी में साहस, आगे बढ़कर नेतृत्व करना।
India proves Pakistan wrong!
— SS Sagar (@SSsagarHyd) May 7, 2025
Pakistan Army chief Asim Munir said Hindu & Muslim can t live together
But look here Col Sofiya Qureshi & Wg Cmdr Vyomika Singh giving be!t treatment to Pak sponsored Terror!
India fisrt#IndiaPakistanWar #OperationSindoor
pic.twitter.com/S7lbyOEiTY
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर बलूचिस्तान में जश्न, बंदूकें लहराते हुए मनाई ख़ुशी!
आतंक के खिलाफ जंग में भारत को फ्रांस का साथ!
भारत का हवाई हमला: अमेरिका, इसराइल, चीन, रूस और तुर्की की प्रतिक्रियाएं
सायरन बजे! दिल्ली-मुंबई समेत देश भर में युद्ध जैसे हालात की मॉक ड्रिल
लखनऊ में आज रात होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सायरन से परखी जाएगी तैयारी
ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ सिंह ने हनुमान जी को याद कर क्यों कहा, जिन्ह मोहि मारा, ते मैं मारे!
iPhone, Galaxy देखते रहे, Realme ने लॉन्च किया 10000 mAh बैटरी वाला पहला फोन!
क्या पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए? रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
आतंक पर सटीक प्रहार : 24 मिसाइलों ने पाकिस्तान में मचाया कोहराम
पाकिस्तान पर भारत का प्रहार: कांग्रेस सांसद को चाहिए स्ट्राइक के सबूत, पूछा - कितने को मार पाए ये बताओ?