56 इंच के शेर ने पाक की पतलून दो मिनट में गीली कर दी!
News Image

हर भारतीय जिस पल का इंतजार कर रहा था, वह आखिरकार आ गया। बुधवार की सुबह, हर भारतीय ने एक ऐसी खुशखबरी सुनी जिससे उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से लिया।

सेना ने PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया। इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। सेना के शौर्य पर देश में जश्न का माहौल है।

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व का देश है, जहां घुसकर मारा जाता है। 22 अप्रैल को आतंकियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों की जिस तरह से निर्मम हत्या की थी, उससे देश आक्रोशित था। अब जाकर हर भारतीय को ठंडक मिली है।

भारतीय सेना ने पहलगाम में माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को मिट्टी में मिला दिया। भारत की इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया।

देर रात हुए इस एयरस्ट्राइक में बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर कर दिया गया। निशिकांत दुबे ने पहले भी कहा था कि 56 इंच के सीने वाले मोदी ने जो कहा है, वह पूरा करके दिखाएंगे।

निशिकांत दुबे ने अपने X पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने लिखा, पाकिस्तानी का झूठ, दो मिनट में पतलून गीली। यह 56 इंच के शेर मोदी जी के नेतृत्व का देश है, घुसकर मारेंगे, बोलकर मारेंगे, हमारी सेना का बाल भी बांका नहीं होगा।

दुबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेसी पाकिस्तानी दलाल हैं? ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस का तंदूर साबित होगा।

भारत के इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के मुख्यालय तबाह कर दिए गए। लश्कर का गढ़ मरकज ए तैयबा , जहां 26/11 का आतंकी अजमल कसाब ट्रेनिंग ले चुका था, अब मलबा बन चुका है। जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय मस्जिद जश-शुभानअल्लाह भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। इसके अलावा हिजबुल के कई ट्रेनिंग कैंप भी निशाने पर रहे।

भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी जनाजे में सेना अधिकारी! पाकिस्तान का दोहरा चरित्र फिर उजागर

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद में दहशत, घरों में दुबके लोग

Story 1

रोहित शर्मा का टेस्ट संन्यास: गब्बर ने बांधा यादों का पुल, गंभीर ने कहा एक रत्न !

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत के घातक हथियारों ने पाकिस्तान को नींद से जगाया!

Story 1

बलूच लिबरेशन आर्मी का कहर: पाकिस्तानी सेना के 12 जवान IED धमाके में ढेर!

Story 1

अजीत डोभाल की पाकिस्तान को दो टूक: भारत आगे नहीं बढ़ना चाहता, लेकिन...

Story 1

विराट कोहली से विवाद के बीच राहुल वैद्य और अनुष्का शर्मा का पुराना वीडियो वायरल, यूजर्स ने छेड़ी बहस

Story 1

ट्रंप की शांति अपील: भारत-पाकिस्तान तनाव पर मध्यस्थता के लिए तैयार!

Story 1

रोहित शर्मा का धमाका: IPL के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास!

Story 1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: ऑपरेशन सिंदूर हनुमान जी के सिद्धांतों पर आधारित