भारत-पाकिस्तान तनाव: पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित, सुरक्षा बल सतर्क
News Image

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है। सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है। इस घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस सहित अन्य रक्षा इकाइयों को सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है।

डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद और बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारतीय सेना ने PoK के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ अड्डे पर भी हमला किया।

भारतीय सेना की स्ट्राइक में लश्कर और जैश के करीब 30 आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से भी बात की। उन्होंने इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के एक्शन पर कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई को भी हमले की जानकारी दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राणा नायडू 2 का टीजर जारी: जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर

Story 1

अनुपमा सिंह ने विश्व मंच पर पाकिस्तान को नंगा किया: ‘आतंकवाद की पोषाक’ का पर्दाफाश

Story 1

समय और तरीका हमारी सेनाएं तय करेंगी: आतंकवाद के खिलाफ भारत के 3 सूत्र, पीएम मोदी का ऐलान!

Story 1

CPEC में अफगानिस्तान की एंट्री: भारत के लिए क्यों है खतरे की घंटी?

Story 1

नोएडा में बारिश से खुले बिल्डरों के पोल, बह गए फ्लैट, वायरल वीडियो!

Story 1

मनचले ने बोला आई लव यू, लड़कियों ने सड़क पर गिराकर चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत!

Story 1

IPL 2025: बुमराह का कहर, दिल्ली के खिलाफ बनाया विकेटों का नया पहाड़!

Story 1

मेलोनी का दोहरा रवैया: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान से किया समझौता!

Story 1

पहलगाम हमले पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान: युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने की थी पहल

Story 1

सत्यपाल मलिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सीबीआई जांच के बीच स्वास्थ्य संकट