ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा!
News Image

भारतीय सेना ने मंगलवार (6 मई) की रात 1.30 बजे पाकिस्तान और POK के भीतर एयर स्ट्राइक (हवाई हमला) किया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई।

भारतीय सेना ने 7 शहरों में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना बुधवार (7 मई) को सुबह 10.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए रवाना हुए।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ऑपरेशन की जानकारी दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ट्वीट कर कहा-पहलगाम पर भारत का पैग़ाम। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेकने में सक्षम भी है और संकल्प बद्ध भी है।

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली, लेकिन बाद में मुकर गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत के दुश्मन ये बिल्कुल ना भूलें : नेहा सिंह राठौर ने ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Story 1

दुनिया देख रही है! आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना, शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

Story 1

कंगना रनौत ने पाकिस्तान को लताड़ा: 5 जेट गिराने का दावा? तुम्हारी औकात नहीं!

Story 1

रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: 5 अविश्वसनीय रिकॉर्ड जो तोड़ना मुश्किल

Story 1

दिल छू लेने वाला वीडियो: ट्रेन छूटने पर रो पड़े बुजुर्ग दंपत्ति, गार्ड ने किया ऐसा काम कि सब कर रहे हैं सलाम!

Story 1

इजरायल ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का किया खुलकर समर्थन, कहा - दिल छू लिया

Story 1

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा का संन्यास, वनडे में खेलते रहेंगे!

Story 1

ट्रंप का धरती हिला देने वाला ऐलान: क्या बदलने वाली है दुनिया?

Story 1

इस्लाम सिखाता है देश के लिए कुर्बान होना: कर्नल सोफिया के भाई और मां का गर्व भरा बयान

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त, देश में जश्न का माहौल