यॉर्कर पर छक्का जड़ने के बाद, गेंदबाज ने बल्लेबाज के सिर पर दे मारी गेंद!
News Image

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तूफानी 27 रनों की पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने दो शानदार छक्के जड़े, जिनमें से एक छक्का देखने लायक था।

लेकिन इस हैरतअंगेज छक्के के तुरंत बाद ही उन्हें सिर पर गेंद की मार झेलनी पड़ी।

यह सारा घटनाक्रम पारी के आखिरी ओवर, यानी 20वें ओवर में हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी पहली तीन गेंदों पर ही यह सब हुआ।

कॉर्बिन बॉश अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को छक्का जड़ दिया। यह छक्का स्क्वायर लेग की दिशा में गया।

अगली ही गेंद पर बॉश ने और भी अद्भुत शॉट खेला। यह छक्का इसलिए हैरान करने वाला था क्योंकि उन्होंने रिवर्स स्वीप मारा था। गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन के ऊपर से 6 रनों के लिए चली गई।

यह एक यॉर्कर गेंद थी, जिसे बॉश ने बड़ी ही खूबसूरती से बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। जिसने भी यह स्ट्रोक देखा, वो हैरान रह गया।

लेकिन इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अगली ही गेंद एक बाउंसर फेंकी, जो सीधे बॉश के हेलमेट पर जा लगी।

इस बाउंसर से बॉश का सिर चकरा गया और खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

दिलचस्प बात यह रही कि अगली ही गेंद पर बॉश रन आउट हो गए।

बॉश पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर भारत आए थे और इसी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं।

मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने PoK में आतंकी ठिकानों को किया तबाह!

Story 1

भारत का मास्टर प्लान : क्या तालिबान की मदद से पाकिस्तान की जल आपूर्ति पर नियंत्रण?

Story 1

पाकिस्तानी नौसेना का दावा: भारतीय टोही विमान को अपने क्षेत्र में किया डिटेक्ट

Story 1

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर : भारत का आतंकियों पर करारा प्रहार

Story 1

चालाक बनना पड़ा भारी: चाहर का आखिरी ओवर, मुंबई की हार, फैंस का फूटा गुस्सा!

Story 1

शर्मनाक! ट्रंप ने कहा - दुनिया को जंग नहीं, शांति चाहिए

Story 1

अफ्रीकी कॉमेडियन ने उड़ाया पाकिस्तानी कोर्सेज का मजाक, नेटिजन्स हंसी से लोटपोट

Story 1

पाकिस्तानी सेना के कैंप में ले जाया गया: PoK से लौटे पूर्व आतंकियों का सनसनीखेज खुलासा

Story 1

युद्ध के साये में कश्मीर: इल्तिजा मुफ्ती ने पीएम मोदी को रूस में दिए बयान की दिलाई याद

Story 1

ED की दबिश, भागे कांग्रेस नेता, फिल्मी अंदाज़ में हुई गिरफ्तारी!