भारत-पाक सीमा पर वायु सेना का बड़ा युद्धाभ्यास, सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी
News Image

भारतीय वायु सेना राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके चलते सीमा के नजदीक स्थित हवाई अड्डों से उड़ानें रोकी जा सकती हैं।

यह युद्धाभ्यास बुधवार रात 9:30 बजे शुरू होगा और लगभग साढ़े पांच घंटे तक चलेगा। इस दौरान पाकिस्तान सीमा के पास के हवाई अड्डों से उड़ान भरने या उतरने वाली उड़ानों को निलंबित किया जा सकता है।

7 मई से भारत के सभी फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान भी इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। इनमें राफेल, मिराज-2000 और सुखोई-30 जैसे विमान शामिल हैं। वायु सेना के एक अधिकारी के अनुसार, यह अभ्यास भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी और आसपास के इलाकों में होगा।

यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पिछले हफ्ते, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने यह कदम उठाया था।

क्या होता है NOTAM?

यह युद्धाभ्यास NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के तहत किया जा रहा है। NOTAM एक गोपनीय सूचना तंत्र है जिसके जरिए फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू को संदेश दिया जाता है। इसमें कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है।

NOTAM के माध्यम से एयरस्पेस में खतरे, मौसम की खराबी या हवाई मार्ग में बाधा जैसी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा पैराशूट जंप, रॉकेट लॉन्चिंग, सैन्य अभ्यास और एयरस्पेस में प्रतिबंध जैसी संवेदनशील सूचनाएं भी NOTAM के जरिए दी जाती हैं।

देश में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय ने 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का भी एलान किया है। इस मॉक ड्रिल में युद्ध जैसे हालात में नागरिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। यह ड्रिल देश के 244 संवेदनशील जिलों में होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एनकाउंटर से पहले आतंकी की मां की गुहार: इंडियन आर्मी के आगे सरेंडर कर दो!

Story 1

तिरंगे से नाक पोंछने के आरोप में BJP विधायक घिरे, सफाई में कहा - नमन कर रहा था

Story 1

बखिया उधेड़ने की चेतावनी: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने विजय शाह को दी खुली चुनौती!

Story 1

पाकिस्तान को पानी कब तक नहीं मिलेगा? केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान!

Story 1

पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने पर जेल, बाहर आते ही लगा भारत माता की जय का नारा!

Story 1

उन्होंने धर्म देखकर मारा, हमने कर्म देखकर आतंकियों को : श्रीनगर से राजनाथ सिंह की ललकार

Story 1

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट जारी रखना चाहते थे, कप्तानी भी... फिर क्या हुआ?

Story 1

वायुसेना अधिकारी व्योमिका सिंह की जाति पर रामगोपाल यादव के बयान से बवाल

Story 1

IPL 2025: बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम, DC ने खिलाड़ी से किया करार - सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग!

Story 1

भारत के पैसे से इस्लाम का प्रचार? जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मजलिस ए दीनीयत पर विवाद!