नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के हक का पानी अब भारत के हक में बहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का इशारा सिंधु जल समझौते और भारत से होकर पाकिस्तान को जाने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।
इस बयान से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत का रुख स्पष्ट हो गया है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौते को रोकने सहित कई कड़े कदम उठाए हैं। सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक में भी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे दी है।
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
कल यानी 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें हमले की स्थिति में नागरिकों को बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल में जंग के सायरन के साथ कुछ समय के लिए ब्लैक आउट भी रहेगा।
#WATCH | Delhi | Speaking at the ABP News event, Prime Minister Narendra Modi says, Pehle Bharat ke haq ka paani bhi bahar ja raha tha...ab Bharat ka paani, Bharat ke haq me bahega, Bharat ke haq mai rukega aur Bharat ke hi kaam aayega...
— ANI (@ANI) May 6, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/Erg8BLj4GC
जंग से पहले भारत में बिकने लगा PoK, मोदी राज में भारतीयों का कब्जा? पाकिस्तान में हड़कंप!
जयपुर रेलवे स्टेशन पर रेप की धमकी, पीड़िता ने पुलिस के सामने पीटा आरोपी
सियासी भूचाल! 500 करोड़ की हेराफेरी में ED के हत्थे चढ़े पूर्व MLA धर्म सिंह छौक्कर, भागते हुए मुंह के बल गिरे
भारत का मास्टर प्लान : क्या तालिबान की मदद से पाकिस्तान की जल आपूर्ति पर नियंत्रण?
पाकिस्तान की संसद में पारित प्रस्ताव: क्या युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं भारत और पाकिस्तान?
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी की वापसी, डीडी न्यूज़ पर दिखेंगे नए अंदाज़ में!
कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर भी मिलेगा!
देश के 259 शहरों में बजेगा जंग का सायरन, क्या आपके मोबाइल पर भी आएगी आवाज?
IPL 2025: लखनऊ को 27 करोड़ का चूना! क्या ऋषभ पंत निकले सबसे बड़े धोखेबाज ?
होटल में प्रेमिका संग पति रंगे हाथ, पत्नी का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल