कल होगा देशव्यापी ब्लैकआउट? संजय राउत ने बताया मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा!
News Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 मई को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। इस पर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है।

मॉक ड्रिल तो होते रहते हैं। जिस देश को युद्ध की स्थिति पैदा होती है, हमें तो 1971 के युद्ध का अनुभव है। बाद में करगिल का अनुभव है। करगिल का युद्ध एक जगह पर हो गया था। लेकिन अगर पूरा देश युद्ध का सामना कर रहा है तो इस प्रकार का मॉक ड्रिल सरकार करना चाहती है तो ठीक है।

संजय राउत ने कहा, मॉक ड्रिल क्या होता है। कल पूरा एक दिन ब्लैक आउट हो जाएगा। सायरन बजेंगे और कुछ होंगे। यातायात रुक जाएगी। ये हमने 1971 में देखा है। उस वक्त को संवाद के साधन नहीं थे लेकिन अब तो लोगों को बता सकते हो कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। जैसा आपने कोरोना के समय किया था। कोरोना युद्ध था।

शिवसेना यूबीटी सांसद ने आगे कहा कि युद्ध के बाद की स्थिति के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी को सभी को साथ लेना होगा। मॉक ड्रिल नहीं अगर आप युद्ध करना चाहते हैं तो सबको साथ लेकर चलिए। देश युद्ध की स्थिति में हैं। देश की संकट की स्थिति में हम राजनीति नहीं करेंगे। देश में 10 साल में जो अराजकता पैदा हुई है उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं।

उन्होंने आगे कहा, आपको लगता है कि मेरे चेले चपाटे देश को संभाल लेंगे ऐसा नहीं हो सकता है। चीन जिस तरह से पाकिस्तान के पीछे खड़ी है। चीन हमारा दुश्मन है। दो दुश्मन एकसाथ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री को बीजेपी की सरकार नहीं चला रही है। गृहमंत्री जैसे कमजोर लोगों को हटाना पड़ेगा। आपको एक नेशनल गवर्नमेंट बनानी होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गाय को लात मारना पड़ा भारी, पशु ने सिखाया ऐसा सबक, जान बचाना हुआ मुश्किल!

Story 1

सियासी भूचाल! 500 करोड़ की हेराफेरी में ED के हत्थे चढ़े पूर्व MLA धर्म सिंह छौक्कर, भागते हुए मुंह के बल गिरे

Story 1

भारत ने रोका चिनाब का प्रवाह, पाकिस्तान में मची खलबली!

Story 1

1971 की शर्मनाक हार न भूले पाकिस्तान, जनरल मुनीर पर बलोच नेता का पलटवार

Story 1

केम्प्टी फॉल में प्रलयंकारी सैलाब: वीडियो देख दहल उठेगा दिल!

Story 1

रन लेते वक्‍त बल्‍लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल, क्रिकेट जगत में मची हलचल

Story 1

भारत ने हमला किया तो पश्तून देंगे भारतीय सेना का साथ: पाकिस्तानी मौलवी का दावा

Story 1

पहलगाम हमले से पहले मोदी को मिली थी खुफिया रिपोर्ट, फिर अलर्ट क्यों नहीं किया? - खड़गे का सवाल

Story 1

भारत-पाक जंग तय! पाकिस्तानी संसद में युद्ध का प्रस्ताव, मचा हाहाकार

Story 1

होने वाला है कुछ बड़ा! अमेरिकी सेना में भारी बदलाव का आदेश, मची खलबली