पाकिस्तान के नेता और मंत्री लगातार भारत को धमकियां दे रहे हैं, जंग लड़ने की बातें कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में क्या पाकिस्तान युद्ध के मैदान में भारत के सामने टिक पाएगा?
पाकिस्तान के अपने लोगों को ही वहां की सरकार पर भरोसा नहीं है। लोग कहने लगे हैं कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान में लोगों पर ज्यादा जुल्म किए जा रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तानियों के सुर ही वहां की सत्ता के खिलाफ जा रहे हैं।
चर्चित लाल मस्जिद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौलाना अब्दुल गाजी लोगों से सवाल करते हैं कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच जंग छिड़ती है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे?
वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस सवाल के जवाब में हाथ नहीं उठाया। मौलाना ने कहा कि कुछ ही लोग समर्थन करेंगे, बाकी सब समझदार हो चुके हैं। लाल मस्जिद पाकिस्तान की उन मस्जिदों में से एक है, जहां कट्टरपंथियों का कब्जा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि पाकिस्तान का जनमानस ही वहां की सरकार के साथ नहीं है। तो फिर जंग के मैदान में उसकी क्या हालत होगी, समझा जा सकता है।
मौलाना गाजी ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग के मैदान में उतरता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे? आश्चर्यजनक रूप से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। मौलाना गाजी ने कहा कि लोग समझदार हो गए हैं।
मौलाना ने पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पाकिस्तान के हालात बदतर हैं। भारत में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है। उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लोगों पर हो रहे अत्याचार का भी उल्लेख किया।
मौलाना ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अपने लोगों पर बमबारी कर रही है। यह वीडियो 2 मई का बताया जा रहा है।
मौलाना ने खुले शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का निजाम जालिम है। पाकिस्तान में अपने ही लोगों पर जुल्म किए जा रहे हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में कई लोग लापता हैं। भारत में ऐसा नहीं होता। पाकिस्तान में जुल्म ज्यादा हैं।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोग अपनी ही सरकार का विरोध कर रहे हैं।
Pak Maulanas supports India.. You need to hear Maulana Abdul Aziz Ghazi of Lal Masjid, Islamabad in this video.. Pak army is an opressors of its own citizens.. Pakistan s fight is not fight for Islam.. India does not opress Pakis..
— ⓇⒶⒿ🇮🇳🙏ꤶ (@rajaneesh_u_a) May 5, 2025
Jai Hind.. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏 pic.twitter.com/3ioS2jv5gd
स्कूल में शिक्षकों ने भूली मर्यादा, बाल खींचे और बरसाए थप्पड़!
लाल मस्जिद के मौलाना का चौंकाने वाला बयान: भारत में इस्लाम के हालात पाकिस्तान से बेहतर
आतंक के खिलाफ आगे बढ़े भारत, ट्रंप प्रशासन देगा हर मुमकिन मदद: अमेरिका का ऐलान
पाकिस्तानी डॉक्टर का अजीब इलाज: बच्चे के कान पर थप्पड़, कहा - बोलो तीन बार अल्लाह ...
पाक जंग जीता तो माधुरी दीक्षित मेरी : पाकिस्तानी मौलाना का विवादित वीडियो वायरल
गुजरात में बेमौसम बारिश का कहर: 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी!
SRH बनाम DC मैच के बाद बदला IPL का समीकरण, प्लेऑफ की रेस रोमांचक!
शिक्षक-छात्रा प्रेम प्रसंग: ओयो होटल में जहर खाकर दी जान, हर कोई स्तब्ध
होने वाला है कुछ बड़ा! अमेरिकी सेना में भारी बदलाव का आदेश, मची खलबली
सीमा पर तनाव के बीच बड़ा फैसला: देशभर में सुरक्षा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय की अहम बैठक खत्म