मुजफ्फरनगर: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार पर खौलता तेल डाला!
News Image

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर लड़की के परिवार को पीटा गया और उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है।

पीड़िता के अनुसार, 20 मार्च, 2025 को वह अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी, तभी बाइक सवार मोनीश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने बताया कि लड़कों ने उसके कंधे पर टक्कर मारी और गंदी-गंदी बातें कीं। जब उसने शोर मचाया तो लड़के गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि मोशीन और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है, तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंची।

जब लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर इस घटना पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियां दीं और उन पर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

SRHvsDC: चल निकल यहां... इस विकेट पर काव्या मारन का आक्रामक जश्न, वीडियो वायरल!

Story 1

IPL 2025: स्टब्स के रन आउट पर काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

Story 1

नक्सलियों के IED विस्फोट में CRPF अधिकारी ने खोया पैर

Story 1

पाकिस्तान का दावा: अरब सागर में घूम रही भारतीय नौसेना की आंख , मचा हड़कंप

Story 1

यूपी के 24 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम

Story 1

IPL 2025: बारिश ने डुबोई हैदराबाद की उम्मीदें, प्लेऑफ से बाहर, दिल्ली को फायदा!

Story 1

मौत को छूकर निकली महिला: तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, खरोंच तक नहीं आई!

Story 1

वायरल हुआ बुजुर्ग जोड़े का सुर, लता-मुकेश के गानों से जीता दिल

Story 1

सड़क पर भैंस गाड़ी रेस: पलटा खेल, हंसी नहीं रुकेगी!

Story 1

रियाद पर रेतीला कहर: जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में दुबके लोग