केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 जारी करने के लिए तैयार है। बोर्ड जल्द ही परिणाम की तारीखों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
बोर्ड ने अभी तक परिणामों की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई वेबसाइटों पर फर्जी जानकारी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई के नतीजे कल, यानी 6 मई को जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी तक परिणामों की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही परिणाम की जानकारी जांचनी चाहिए और फर्जी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, न ही फर्जी वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने की कोशिश करनी चाहिए।
2 मई 2025 को जारी हुआ एक फर्जी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कक्षा 10वीं का परिणाम 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज का फर्जी हस्ताक्षर भी इसमें दिखाई दे रहा है।
बोर्ड ने कहा है कि यह नोटिस फर्जी है। दसवीं/बारहवीं रिजल्ट घोषणा को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। 6 मई को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित नहीं होंगे। संबंधित घोषणा जल्द जारी की जा सकती है।
सीबीएसई ने अभिभावकों और छात्रों से रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने को कहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com पर जा सकते हैं। यहां छात्र केवल अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर के लिए एडमिट कार्ड अभी से अपने पास रख लें और रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से ही अपना परिणाम चेक करें।
बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी पत्र को लेकर अलर्ट जारी किया है और छात्रों, अभिभावकों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया है।
🚫 Fake News Alert 🚫
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 4, 2025
A letter dated 2nd May 2025 is being circulated on social media.
This letter is FAKE. It has not been issued by CBSE.
No official announcement has been made regarding the declaration of Class X/XII 2025 results.
📌 We urge students, parents, and… pic.twitter.com/Jg7pLF2qGl
लाल मस्जिद के इमाम ने पाकिस्तानी सेना पर उठाए सवाल, कहा - यह इस्लाम की जंग नहीं!
IPL 2025: 11 साल बाद पंजाब किंग्स का धमाका, अय्यर की कप्तानी में मिटा कलंक!
वक्फ कानून: बकरीद तक विरोध जारी, 15 मई को अगली सुनवाई!
बाबा रामदेव का पाकिस्तान को करारा जवाब: लाहौर और कराची में गुरुकुल खोलने का ऐलान!
कॉलेज छात्रा का विवादास्पद वीडियो वायरल: नैतिकता और सामाजिक सोच पर सवाल
आधी रात को लड़की का धमाका: जितनी बार OYO... , सुन लड़के के उड़े होश!
कृष्ण नगरी में खूनी खेल: एयरगन से दो दर्जन बंदरों की हत्या, विदेशी नागरिक गिरफ्तार
बाबा रामदेव की भविष्यवाणी: युद्ध हुआ तो चार दिन भी नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान!
जब नीतीश कुमार खुद पर नहीं कर पा रहे नियंत्रण, तो बिहार को कौन चला रहा है? तेजस्वी का बड़ा दावा
वक्फ कानून पर सूफी संत का बड़ा दावा: सिर्फ 20% मुस्लिम ही विरोध में!