लाहौर की लाल मस्जिद के इमाम अब्दुल्ला अज़ीज गाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत के साथ युद्ध में पाकिस्तान का साथ न देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर भी जमकर निशाना साधा है।
वीडियो में अब्दुल्ला अजीज गाजी कहते हैं, भारत के साथ जंग कोई इस्लामी जंग नहीं, बल्कि एक कौमी (राष्ट्रवादी) जंग है। हिंदुस्तान में उतना ज़ुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है। क्या भारत में कभी लाल मस्जिद जैसा वाकया हुआ?
उन्होंने आगे लोगों से पूछा, अगर पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच जंग हो तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे? हाथ उठाकर बताइए। कम लोगों के सहमत होने पर उन्होंने कहा कि लोगों में समझ आ रही है।
अब्दुल्ला अजीज का कहना है कि भारत-पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम की नहीं, बल्कि कौमियत की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत में इतने लोग लापता होते हैं जितने पाकिस्तान में होते हैं?
इस्लामाबाद की मशहूर लाल मस्जिद ने भारत से युद्ध का समर्थन करने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए है, और यहां का अत्याचार भारत से भी ज़्यादा ख़तरनाक है।
यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सामने आया है, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की है। भारत ने एयरस्पेस बंद करने के साथ-साथ सिंधु जल समझौते को भी सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्ते भी खत्म कर लिए हैं।
इन कार्रवाइयों के बाद पाकिस्तान को अंदेशा है कि भारत उस पर हमला कर सकता है और युद्ध की स्थिति बन सकती है।
*इस्लामाबाद की मशहूर लाल मस्जिद ने भारत से युद्ध का समर्थन करने से साफ इंकार कर दिया है।
— Manoj Singh (@PracticalSpy) May 5, 2025
— कहा गया कि पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए है, और यहां का अत्याचार भारत से भी ज़्यादा ख़तरनाक है। 😳 pic.twitter.com/mduNbc3EB9
तंजानिया के जंगल में दिखा 8 टन का दैत्याकार हाथी, आकार देख उड़े होश!
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी: सपा मीडिया सेल के खिलाफ FIR दर्ज, माफी की मांग
एर्दोगन ने अचानक क्यों पकड़ी मैक्रों की उंगली? सब रह गए हैरान!
शुभमन-सुदर्शन का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स 10 विकेट से धराशायी, गुजरात प्लेऑफ में!
ऑपरेशन सिंदूर पर दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, यहां हिंदू-मुसलमान का भेद समाप्त
शाहिद अफरीदी ने शहबाज शरीफ को बुनियान-ए-मर्सूस की सफलता पर दी बधाई, शील्ड लेकर पहुंचे!
भूकंप के झटकों से फिर काँपी धरती, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!
ऑपरेशन सिंदूर पर जहर उगलने वाला प्रोफेसर: दादा पाकिस्तान का पैरोकार, अब्बा रहे कॉन्ग्रेस MLA
कर्नल का भावुक प्रमोशन: परिवार के मंत्रोच्चार संग वीडियो वायरल
भारत से हार के बावजूद अफरीदी का जश्न, पाक आर्मी चीफ को चूमा!