मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसके बाद जोधपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया।
एक युवती ने शिवालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है।
पीड़िता के अनुसार, शिवालिक शर्मा और उसकी मुलाकात फरवरी 2023 में वडोदरा यात्रा के दौरान हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली, और दोनों परिवारों की रजामंदी से अगस्त 2023 में उनकी सगाई हो गई।
युवती का आरोप है कि 27 मई 2023 को शिवालिक उसके घर आया और जब घर में कोई नहीं था, तब उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर शिवालिक ने शादी का वादा किया। युवती के अनुसार, शिवालिक उसके घर 3 जून तक रुका था और उस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने।
इसके बाद शिवालिक उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन भी घुमाने ले गया, जहां उसने फिर से शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा दोहराता रहा।
जून में जब युवती शादी की बात करने शिवालिक के घर पहुंची, तो उसके परिजनों ने न केवल सगाई तोड़ दी, बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। युवती ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिवालिक शर्मा घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 1087 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 13 मैचों में 322 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उनके नाम 19 मैचों में 349 रन हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है।
*राजस्थान : IPL खिलाड़ी शिवालिक शर्मा रेप मामले में गिरफ़्तार किए गए
— News24 (@news24tvchannel) May 5, 2025
◆ शिवालिक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगा है #ShivalikSharma | Shivalik Sharma pic.twitter.com/ZqvsqGpCgD
बहन जी ने ट्रेन को समझा ट्रेडमिल, वायरल हुआ वीडियो!
आईपीएल के बाद शुभमन गिल को मिल सकती है टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी!
भारत के नाम से थर्राया पाकिस्तान, नेशनल असेंबली में मचा हाहाकार!
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
IPL 2025: 11 साल बाद पंजाब किंग्स का धमाका, अय्यर की कप्तानी में मिटा कलंक!
पहलगाम हमले का करारा जवाब: क्या भारत तैयार है जवाबी कार्रवाई के लिए?
मोदी ने हमारा जीना हराम कर रखा है: पाक मौलाना का विवादित बयान
काउंटी मैच में बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल!
बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान की परमाणु क्षमता कितनी है?
मसूरी में कुदरत का कहर! कैम्पटी फॉल का डरावना रूप देख दहल उठे लोग!