रियान पराग ने लगाए लगातार 6 छक्के, फिर भी क्यों नहीं तोड़ पाए युवराज सिंह का रिकॉर्ड?
News Image

आईपीएल 2025 में रविवार को हुए मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिली. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार 6 छक्के जड़े.

पराग की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दर्शकों को युवराज सिंह की याद दिला दी.

हालांकि, रियान पराग लगातार 6 छक्के लगाने के बावजूद युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाए.

दरअसल, पराग उन खिलाड़ियों के क्लब में शामिल नहीं हो सके जिनके नाम एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

पराग ने लगातार 6 छक्के तो लगाए, लेकिन एक ही ओवर में नहीं.

13वें ओवर में मोईन अली की गेंद पर वे दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए और फिर लगातार 5 छक्के लगाए. ओवर की पहली गेंद शिमरन हेटमायर ने खेली, जिस पर उन्होंने एक रन लिया.

फिर 14वें ओवर की पहली गेंद पर भी हेटमायर ने सिंगल लिया. इसके बाद रियान पराग ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा.

इस तरह रियान पराग ने लगातार 6 छक्के तो लगाए, लेकिन ये छक्के एक ओवर में नहीं लगे थे.

आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में क्रिस गेल (2012 में राहुल शर्मा के ओवर में), राहुल तेवतिया (2020 में एस कॉटरेल के ओवर में), रवींद्र जडेजा (2021 में हर्षल पटेल के ओवर में) और रिंकू सिंह (2023 में यश दयाल के ओवर में) शामिल हैं.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर पाकिस्तानी झंडे: महिला ने क्यों खुरचकर हटाया, वीडियो वायरल

Story 1

वॉर्नर का शाहीन पर करारा तंज: पिच घूमेगी? एक भी गेंद नहीं घूमी!

Story 1

जब नीतीश कुमार खुद पर नहीं कर पा रहे नियंत्रण, तो बिहार को कौन चला रहा है? तेजस्वी का बड़ा दावा

Story 1

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Story 1

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने तेज रफ्तार बाइक से खाई में लगाई छलांग, वीडियो देख दहल उठा कलेजा!

Story 1

बर्फ में जवानों संग रील बनाकर फंसे भाजपा नेता, विपक्ष ने घेरा!

Story 1

बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान की परमाणु क्षमता कितनी है?

Story 1

परीक्षा में फेल, जिंदगी में पास: 10वीं में असफल, फिर भी केक कटा, बंटी मिठाई

Story 1

लाल मस्जिद में मौलाना का सवाल - कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे? नहीं उठा कोई हाथ!

Story 1

IPL के सितारे वैभव सूर्यवंशी के आदर्श कोई भारतीय नहीं, जानकर रह जाएंगे हैरान!