पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच में बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हालांकि, फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल की जगह धाकड़ बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के युवा स्टार खिलाड़ी मिशेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया है।
दिलचस्प बात यह है कि ओवेन पाकिस्तान में खेले जा रहे PSL 2025 में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे, लेकिन अब वे आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।
मिशेल ओवेन ने बिग बैश लीग 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स को पहली बार चैंपियन बनाया। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
दाएं हाथ के आक्रामक ओपनर ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 452 रन बनाए थे।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी फैंस अपने PSL की तुलना आईपीएल से करते हैं। उन्हें इसका जवाब खुद मिल गया है।
मिशेल ओवेन ने पीएसएल 2025 के बीच में अपनी टीम पेशावर जाल्मी को छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अब आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे।
PSL 2025 में, मिशेल ओवेन पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे थे। पाकिस्तानी लीग में उनका प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने 200 से अधिक रन बनाए और दो विकेट भी चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सितारे मिशेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का उच्चतम स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं।
बिग बैश लीग 2024-25 में मिशेल ओवेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने इस सीजन दो शतक ठोके।
उनका बेस्ट सिडनी थंडर के खिलाफ हुए फाइनल में आया जब उन्होंने महज 39 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर सनसनी मचा दी।
11 छक्कों की मदद से ओवेन ने 42 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली और होबार्ट हरिकेन्स को पहली बार चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
UPDATE: Mitchell Owen replaces Glenn Maxwell for the rest of #TATAIPL 2025 season. pic.twitter.com/yX7Z8uamMt
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 4, 2025
पाकिस्तान पर पलटवार की तैयारी? एयर चीफ से पीएम मोदी की मुलाकात से बढ़ी सरगर्मी
चीन में AI रोबोट हुआ बेकाबू, फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमला!
भारत-पाक सीमा पर अचानक ब्लैकआउट! युद्ध की तैयारी या सिर्फ अभ्यास?
अर्शदीप का तूफान: दो ओवर में पलटा मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर धराशायी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रुख, आर्थिक नाकेबंदी हुई और कड़ी!
पहलगाम हमले पर प्रियंका गांधी का दो टूक बयान, कहा - हम सरकार के साथ
मौत से जूझकर शख्स ने दलदल में फंसे बाज को बचाया, इंसानियत की मिसाल
रियान पराग का तूफान: लगातार छह छक्के जड़कर रचा इतिहास!
पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार पर लगाया प्रतिबंध, क्या मुल्क जा रहा है गर्त में?
27 करोड़ी पंत फिर नाकाम, गोयनका का वायरल रिएक्शन!