पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों की सेनाएं सतर्कता बरत रही हैं और लगातार अभ्यास कर रही हैं।
पाकिस्तान को संभावित हमले का डर है, जिसके चलते उसने बॉर्डर क्षेत्रों में सेना की तैनाती बढ़ा दी है। भारत ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर क्षेत्र में 4 मई 2025 को रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट (बिजली बंद) का आदेश दिया गया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी, साथ ही जनरेटर और इनवर्टर के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।
यह आदेश फिरोजपुर छावनी बोर्ड/स्टेशन कमांडर द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह ब्लैकआउट रिहर्सल मौजूदा युद्ध जैसे हालातों में ब्लैकआउट प्रक्रियाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तैयारी और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जा रही है।
इस आदेश की सूचना आम लोगों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में मुनादी करवाई गई।
उप महानिरीक्षक हरमनबीर गिल ने बताया कि इस दौरान पुलिस अलर्ट रहेगी और असामाजिक तत्वों, अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रखेगी। वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी कर रही है।
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के अभ्यास किए जा रहे हैं। समय-समय पर सेना इस तरह के अभ्यास करती रहती है।
हालांकि, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच इस अभ्यास की चर्चा अधिक हो रही है। फिरोजपुर पाकिस्तान के साथ बॉर्डर शेयर करता है, इसलिए भी यह अभ्यास अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
*पंजाब के फिरोजपुर में आज से रात को Blackout की practice की जायेगी pic.twitter.com/WzUX2zWDNO
— Dr Alpna Kulshreshtha (@DrAlpnaKulshre1) May 4, 2025
पाकिस्तानी महिला से निकाह: बर्खास्त CRPF जवान का दावा, हेडक्वार्टर से मिली थी मंजूरी
ईशान किशन के पिता को नीतीश कुमार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, JDU ने बनाया राजनीतिक सलाहकार
अमेरिका में राहुल गांधी से 1984 दंगों पर सवाल, बोले- गलतियों की जिम्मेदारी लूंगा
रियान पराग का तूफ़ान: 6 गेंदों पर 6 छक्के, IPL में रचा इतिहास!
बल्ला हवा में, गेंद कहीं और! पंत का अजब हाल, सस्ते में लौटे, टीम पर बोझ
IPL 2025: LSG से पहले PBKS में बड़ा बदलाव, चोटिल मैक्सवेल की जगह ओवेन शामिल
चले तो चांद तक, वरना शाम तक: वैभव सूर्यवंशी की फ्लॉप पारी से फैंस नाराज़
पाकिस्तान पर पलटवार की तैयारी? एयर चीफ से पीएम मोदी की मुलाकात से बढ़ी सरगर्मी
पाकिस्तानी पत्नी पर बर्खास्त CRPF जवान का सनसनीखेज खुलासा: आरोपों का दिया मुंहतोड़ जवाब
पहलगाम नरसंहार पर खुशी, एटा में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाला गिरफ्तार