कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रियान पराग ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। IPL 2025 के 53वें मुकाबले में उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मारकर सबको चौंका दिया।
यह कारनामा उन्होंने किसी एक गेंदबाज के ओवर में नहीं किया। उन्होंने पहले मोईन अली को लगातार 5 छक्के मारे, और फिर वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद को भी सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।
इस प्रकार, रियान पराग ने 6 गेंदों में 36 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया।
उनकी इस तूफानी पारी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला 1 रन से हार गई।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय राजस्थान रॉयल्स की स्थिति काफी नाजुक थी। 71 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद रियान पराग ने 13वें ओवर में मोईन अली की पहली गेंद पर सिमरन हेटमायर ने सिंगल लिया। फिर, उन्होंने अगली लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े।
14वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का मारा और इस तरह 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया।
पराग अब उन धुरंधर बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ओवर में लगातार पांच गेंद पर पांच छक्के जड़े हैं।
रियान पराग से पहले रविंद्र जडेजा, राहुल तेवतिया, क्रिस गेल और रिंकू सिंह ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के किसी एक बॉलर को लगाए थे।
केकेआर के खिलाफ रियान पराग शतक से चूक गए। उन्होंने 45 गेंदों पर 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
एक और छक्का जड़ने के प्रयास में वो आउट हो गए और अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उनकी इस पारी के बाद मैच रोमांचक हो गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन का उनका सबसे बेहतरीन व्यक्तिगत स्कोर है।
*Riyan Parag is a flop & fraudster in IPL 2025 according to hate compaigns and playing because of nepotism, lets have a look at stats:
— Rajiv (@Rajiv1841) May 4, 2025
Innings - 12,
Runs - 376,
Avg - 41,
Sr - 172
Hate for Riyan Parag is beyond my understanding man, he lost his contract💔pic.twitter.com/RG8hEi8Ui7
आतंकी हमला: आप जो चाहते हैं वही होगा , राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
राहुल गांधी ने 1984 के सिख दंगों की जिम्मेदारी लेने की बात कही, कहा - कांग्रेस राज में गलतियां हुईं
मैक्सवेल की जगह धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई, पंजाब किंग्स ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
प्यार में धोखा: पति को छोड़ प्रेमी संग रहने वाली महिला का खौफनाक अंत!
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में लड़की संग बड़ा हादसा, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर में प्रेम त्रिकोण: प्रेमिका ने विधवा के घर धावा बोल पीटा!
हूती विद्रोहियों के हमले से इजरायली एयरपोर्ट धुआं-धुआं, एयर इंडिया का विमान भी बदला रास्ता
मैक्सवेल की जगह अब ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर दिखाएंगे जलवा!
6,6,6,6,6,6... रियान पराग का तूफ़ान, लगातार 6 छक्कों से बनाए नए रिकॉर्ड!
हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास !