भगवान राम पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, भाजपा ने बताया हिंदू विरोधी एजेंडा
News Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिए गए एक लेक्चर के दौरान राहुल गांधी ने भगवान राम और अन्य हिंदू देवी-देवताओं को पौराणिक पात्र कह दिया।

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी कहते हैं, सभी पौराणिक पात्र हैं, भगवान राम उस प्रकार के थे, जहां वे क्षमाशील थे, वे दयालु थे।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा।

पूनावाला ने कांग्रेस पर राम मंदिर विरोध, भगवान राम के अस्तित्व पर संदेह और हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी लगातार हिंदू भावनाओं का अपमान करती आ रही है।

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया और याद दिलाया कि 2007 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया था, जिसमें कहा गया था कि भगवान राम के अस्तित्व का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है।

भाजपा का कहना है कि यह बयान कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता और भारत विरोधी रुख का ताजा उदाहरण है।

गौरतलब है कि 2007 में यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया था, उसमें राम सेतु को इंसानों द्वारा बनाया गया पुल मानने से इनकार किया गया था। भारी विरोध के बाद यह हलफनामा वापस ले लिया गया, लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस की नीतियों को लेकर सवाल तब से उठते रहे हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की ऐसी टिप्पणियां यह साबित करती हैं कि वह हिंदू संस्कृति और आस्था को लेकर संवेदनशील नहीं है। पार्टी का यह भी दावा है कि कांग्रेस का इतिहास ऐसे बयानों से भरा पड़ा है, जो हिंदू समाज की आस्थाओं को चोट पहुंचाते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जय बद्री विशाल! वैदिक मंत्रों और पुष्पवर्षा के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

Story 1

डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने का ज़िम्मेदार कौन? टाइमर नहीं चला, DRS में हुई देरी!

Story 1

वक्फ कानून पर ओवैसी का हमला: बी टीम ने मोदी के सामने कानून फाड़ा, ए टीम चुप रही

Story 1

महाकुंभ की कमाई से बाबा ने खरीदी SUV, एक हाथ से ड्राइविंग देख यूजर्स हैरान!

Story 1

गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी!

Story 1

मशहूर मेरे इश्क की कहानी हो गई : चाऊमीन खाते पकड़े गए बेटे की मां ने बीच सड़क की पिटाई

Story 1

सरकारी टेंडर घोटाला: CBI जांच की मांग, संजीव हंस जैसे अन्य अधिकारी भी हों जेल!

Story 1

क्या IPL में धोनी का आखिरी मैच? कोहली ने सम्मान में उतारी टोपी!

Story 1

17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का तूफान, भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बरसाए चौके-छक्के!

Story 1

कैप्टन कूल धोनी का एंग्री अवतार! मैदान पर खलील अहमद पर बरसे