कैलिफोर्निया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई। विमान दो घरों की छत पर जा गिरा, जिससे आग लग गई।
फायर ब्रिगेड के 40 से अधिक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, विमान गिरने के कारण घरों का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।
विमान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरी गली को बंद कर दिया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
यह दुर्घटना कैलिफोर्निया की सिमी घाटी में हुई, जो लॉस एंजिल्स से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। सोशल मीडिया पर दुर्घटना के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक घर की छत से भयानक धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
40 से अधिक फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, घरों को काफी नुकसान हुआ है, और आग लगने के कारण उनका एक बड़ा हिस्सा जल गया है।
कैलिफोर्निया प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दुर्घटना के दौरान पायलट की भी मौत हो गई। विमान दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड घटना की जांच कर रहा है।
✈️🔥🚨 Deadly plane crash rocks California neighborhood. Single-engine Van’s RV-10 crashed into 2 homes in Simi Valley, killing pilot & sparking massive fire. 40 firefighters battled the flames as residents miraculously escaped unharmed. Plane was en route to Camarillo Airport… pic.twitter.com/ToqugsZkra
— GoodMorningRooster (@RoosterGM) May 4, 2025
रामायण की गुणवत्ता देख दंग रह गया: मुख्यमंत्री फडणवीस ने की रणबीर-साई की फिल्म की तारीफ
मुजफ्फरनगर: हिंदू नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर खौलता तेल डाला
जंग हुई तो भाग जाऊंगा... भारत से डरा पाकिस्तानी सांसद, बता दिया सच!
RCB बनाम CSK: शेफर्ड का 14 गेंद में तूफानी अर्धशतक, रचा इतिहास!
कागज पैन लेकर मीटिंग में आता है... दिनेश कार्तिक ने की यश दयाल की तारीफ!
CSK vs RCB: ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री! 17 साल के म्हात्रे ने भुवनेश्वर को कूटा, बनाए 26 रन
इमरान खान के साथ जेल में कुकर्म? चौंकाने वाला सच आया सामने!
भारत की सरज़मीं हमारी थी और है: ओवैसी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार
कॉलेज छात्रा का वीडियो वायरल: कार में संबंध बनाते हुए पकड़ी गई, सहेली ने पूछा हाल!
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का लाई डिटेक्टर टेस्ट: पाक सेना का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब!