ज़ाम्बोआंगा सिबुगे के कबुग मैंग्रोव पार्क में एक पर्यटक घूम रहा था। उसने एक 15 फुट लंबा मगरमच्छ देखा जो शांत पड़ा था। पर्यटक को लगा कि वह मगरमच्छ एक पुतला है।
सेल्फी लेने के जुनून में उस व्यक्ति ने चेन-लिंक वाली बाड़ पार की और पानी में उतर गया ताकि वह मगरमच्छ के साथ पोज दे सके। उसे अंदाजा नहीं था कि वह मगरमच्छ असली है और हमला करने की ताक में है।
जैसे ही युवक मगरमच्छ के पास पहुंचा, ललाय नाम की मादा मगरमच्छ ने उसके हाथ को जबड़ों में जकड़ लिया। वह जोर-जोर से चीखने लगा। मगरमच्छ ने उसकी जांघ पकड़कर डेथ रोल शुरू कर दिया, जो शिकार को घुमा-घुमाकर तोड़ने का एक घातक तरीका है। लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।
लगभग 30 मिनट तक युवक मगरमच्छ की पकड़ में रहा। आखिरकार ललाय के ट्रेनर ने हिम्मत दिखाई और सीमेंट का टुकड़ा मारकर युवक को उसकी चपेट से छुड़ाया।
मगरमच्छ के हमले के बाद पर्यटक लहूलुहान हालत में मिला। उसकी बांह और जांघ पर गंभीर चोटें थीं। पार्क के कर्मचारियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 50 से ज्यादा टांके लगाकर उसकी जान बचाई। उसकी टांग टूटी तो नहीं, लेकिन जख्म काफी गहरे थे।
पुलिस स्टाफ सर्जेंट जोएल सजोलगा ने इस हरकत को लापरवाह बताया और कहा कि उसने न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल दी। उन्होंने कहा कि वह किस्मत वाला है जो जिंदा बच गया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पर्यटक की नादानी पर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भला कौन होश में मगरमच्छ के बाड़े में कूदता है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, कुछ लोग पर्यटक की गलती पर भड़के हैं, तो कुछ पार्क प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
A tourist in the Philippines was mauled by a crocodile after mistaking it for a statue.
— BPI News (@BPIOrgNews) April 29, 2025
The 29-year-old climbed into the enclosure to take selfies before being attacked.
He suffered serious injuries but survived.#Philippines #CrocodileAttack pic.twitter.com/wQs6VSyh3v
चारों तरफ सांप ही सांप! महिला ने बेखौफ होकर नहलाया, लोगों ने कहा सांपों की रानी
रबाडा का नशे में मौज-मस्ती करना पड़ा महंगा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलना भी खतरे में!
सावधान! तबाही मचाएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
लड़कियों की नाभि ढकने से सुरक्षा: पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं 100 वनडे खेलने वाली 7वीं भारतीय महिला क्रिकेटर
पाकिस्तानी एक्टर्स में छिड़ी जंग! पहलगाम हमले पर बंटे सितारे
योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: क्या मुसलमानों को बनाया जा रहा है निशाना?
रोमारियो का तूफान: 14 गेंद में अर्धशतक, RCB ने CSK को हराया, IPL में रचा इतिहास!
मौसम का कहर: 8 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी!
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रीहरि के जयकारों से गूंजा, 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर