बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रीहरि के जयकारों से गूंजा, 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
News Image

बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के नारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

बदरीनाथ के कपाट खुलने पर छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल चुके हैं।

धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव सुबह चार बजे से कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। सेना के बैंड और ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

चमोली जिला प्रशासन ने इस वर्ष बदरीनाथ की तीर्थयात्रा को पॉलीथिन मुक्त रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम और यात्रा पड़ावों पर स्थित होटल व ढाबा संचालकों से पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया है।

उन्होंने प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा रखने के लिए भी कहा है। कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के होटलों के संचालकों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने और फायर सिलिंडर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सेना की वर्दी में घूम रहा था फर्जी जवान, पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद सामान देख उड़े होश

Story 1

11 करोड़ की रंगाई! थावे जंक्शन के कायाकल्प पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Story 1

डॉक्टर पति की हत्या: केमिस्ट्री प्रोफेसर की दलील सुन हाई कोर्ट जज भी रह गए दंग!

Story 1

तमीज कहां गई? जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा पर ईशान खट्टर को इग्नोर करने का आरोप, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Story 1

भारत नहीं, अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: सीमा पर जंग जैसे हालात, भारी गोलीबारी

Story 1

राजस्थान में तूफान का तांडव! 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

दक्षिण कोरिया: नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार थे चार लोग

Story 1

एलिमिनेटर से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, दो स्टार खिलाड़ी चोटिल!

Story 1

PoK: खुद-ब-खुद भारत में शामिल हो जाएगा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाक को कड़ा संदेश

Story 1

इटावा रेलवे स्टेशन पर तेल फैलने से फिसले यात्री और RPF जवान, मची अफरा-तफरी