CRPF जवान ने पाकिस्तानी पत्नी की बात छुपाई, सेवा से बर्खास्त
News Image

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जवान मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

मुनीर अहमद पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की से शादी की और उसकी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी उसे भारत में शरण दी।

सीआरपीएफ के अनुसार, मुनीर अहमद ने यह जानकारी अपने विभाग से छुपाई थी। बताया जा रहा है कि मुनीर अहमद ने फोन कॉल के जरिए लड़की से निकाह किया था।

यह मामला तब सामने आया, जब पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा कैंसिल हो गया और उन्हें अपने देश वापस लौटने के लिए कहा गया।

सीआरपीएफ ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आंतरिक जांच की। जांच में पाया गया कि मुनीर अहमद ने अपनी निकाह की जानकारी को गोपनीय रखी और अपनी पत्नी को भारत में अधिक समय तक रहने की सूचना भी नहीं दी।

सीआरपीएफ का कहना है कि यह आचरण सेवा नियमों का उल्लंघन है और यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है।

सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा शर्तों का ईमानदारी से पालन करें। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम दिनाकरन ने कहा कि मुनीर अहमद के कार्य सेवा आचरण का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाए गए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चोट के कारण मैदान पर बैठे थे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल ने मारी लात! अंपायर से भी बहस, जमकर मचा बवाल; VIDEO वायरल

Story 1

किसकी मिसाइल में कितना दम? भारत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान?

Story 1

रोमारियो शेफर्ड का तूफान, IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक!

Story 1

जिसका करियर बचाया, उसी ने धोनी की टीम को ठिकाने लगाया: RCB का कर्ज सुयश ने उतारा!

Story 1

IPL 2025: DRS पर बवाल, अंपायर से भिड़े जडेजा, मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा!

Story 1

गर्लफ्रेंड संग चाऊमीन खाते बेटे को मां ने सरेआम पीटा, कानपुर में मचा हड़कंप

Story 1

एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की लैंडिंग, मंत्रियों के फोटोशूट पर मचा बवाल

Story 1

बीच सड़क आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा: अंजना सिंह का वायरल सच!

Story 1

पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर द्वारा कुकर्म!

Story 1

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रीहरि के जयकारों से गूंजा, 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर