सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि समुद्री लहरों के साथ एक पूरा गांव बह गया। दृश्य इतना भयानक है कि देखने वाले दंग रह जा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र तट पर बसा एक गांव, घरों और जमीन समेत, समुद्री लहरों के साथ समुद्र की ओर खिसक रहा है और पलक झपकते ही पानी में समा जाता है। जमीन का एक बड़ा टुकड़ा अचानक पानी से बहने लगता है। घर और पेड़ समुद्र की लहरों में बह जाते हैं।
यह वीडियो नॉर्वे का बताया जा रहा है, जहां एक गांव भूस्खलन के कारण समुद्र में बह गया।
रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 3 जून, 2020 को नॉर्वे के अल्टा क्षेत्र में घटी थी। क्रैगेरो नामक तटीय क्षेत्र में भूस्खलन से करीब 800 मीटर जमीन समुद्र में बह गई थी, जो बेहद भयावह दृश्य था।
इस प्राकृतिक आपदा में आठ घर बहकर नष्ट हो गये थे। हालांकि, सौभाग्य से, इस घटना में किसी की जान नहीं गई थी।
हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 40 लाख लोगों ने देखा है और 31 हजार लोगों ने पसंद किया है।
वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, प्रकृति के सामने हम कुछ नहीं। एक अन्य ने लिखा, अब हमें सोचना होगा कि पृथ्वी को बचाने के लिए हमें क्या करना चाहिए। तीसरे ने लिखा, प्रकृति बड़ी क्रूर है।
इसी तरह बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर टिप्पणी की और इस घटना के वीडियो पर आश्चर्य और दुख दोनों व्यक्त किए।
This is crazy 😳 pic.twitter.com/Jk4suRPV4J
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 1, 2025
SRH स्टार का दम निकला, काव्या मारन को 6 करोड़ का चूना, पिता RCB फैन!
कर्नाटक के मंत्री ज़मीर अहमद खान का विवादित बयान: आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान उड़ाऊंगा
अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे!
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रीहरि के जयकारों से गूंजा, 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
ये क्या बवंडर था! शेफर्ड की 14 गेंदों में 53 रनों की पारी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
सावधान! तबाही मचाएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
300 तो दूर, 150 भी मुश्किल! कमिंस की SRH के गेंदबाज ने खोली पोल
पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर द्वारा कुकर्म!
PSL में शर्मनाक हरकत: इमाद वसीम ने दर्शकों को दिखाई लात!
पाकिस्तान के भारत प्रायोजित आतंकवाद का दावा फुस्स, एक्सपर्ट जांच में सबूत निकले फर्जी!