पानी विवाद: हरियाणा CM का बड़ा बयान, मुझे मालूम नहीं था कि...
News Image

हरियाणा और पंजाब सरकारों के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर विवाद जारी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा है कि पीने के पानी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें नहीं मालूम था कि राजनीति इस हद तक भी जा सकती है कि पीने के पानी पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाए।

सैनी ने गुरुओं और ऋषि मुनियों की परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि हमारे यहाँ तो परिवार में कोई व्यक्ति भी आए तो पानी का गिलास लेकर उसका स्वागत किया जाता है। काम बाद में पूछा जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नायब सिंह सैनी को रिश्तेदार बताते हुए कहा था कि उन्हें बेटी के घर का एक गिलास पानी भी नहीं पीना चाहिए, वो नहर मांग रहे हैं।

इसके जवाब में सैनी ने कहा कि यह परंपरा बिल्कुल है, लेकिन जब प्रकृति का स्त्रोत यानी जमीन में पानी नहीं है तो क्या कर सकते हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नहर किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों के लिए मांगी जा रही है।

नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि वे कोई अतिरिक्त मांग नहीं रख रहे, बल्कि जितना पानी पहले दिया जाता था, उतना ही मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के लोग इस मामले को समझ रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब के नेता जिस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं, उसे पंजाब की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह विषय राजनीति का नहीं है, बल्कि किसी को पानी पिलाने का है और देश-प्रदेश के विकास के लिए काम करने का है। उन्होंने पंजाब सरकार से ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाने का आग्रह किया जिससे युवाओं को लाभ मिले।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सीबीएसई बोर्ड 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द! DigiLocker का बड़ा एलान

Story 1

हिंदुओं के लिए नौकरी का पोर्टल: महाराष्ट्र में नया विवाद!

Story 1

आसमान के बाद अब समंदर भी बंद: पाकिस्तानी जहाजों पर भारतीय बंदरगाहों में प्रतिबंध!

Story 1

पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका, भारत ने किया व्यापार बंद!

Story 1

इजराइल की धरती पर आग का तांडव: जंगल जल रहे, लोग बेघर, पेट्रोल की बारिश की दुआ

Story 1

पानी में छिपे कछुए का घातक वार, सांप बना शिकार!

Story 1

कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़, 90 वर्ष की आयु में निर्मल कपूर का निधन

Story 1

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर घिरे चन्नी, BJP ने कहा- राहुल के साथ पाकिस्तान चले जाएं

Story 1

भैंसे को आया गुस्सा, सवार को सिखाया सबक, पलटी गाड़ी!

Story 1

बरखा दत्त पर सरकारी आदेशों की अवहेलना का आरोप, श्रीनगर में वीडियो शूट करते हुए दिखीं