बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।
निर्मल लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर ने न केवल कपूर परिवार, बल्कि पूरे फिल्म जगत को शोक में डुबो दिया है। कपूर परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल वक्त है।
कई बार अनिल कपूर और बोनी कपूर अपनी मां के संघर्षों की कहानी को भावुकता के साथ बयां कर चुके हैं। निर्मल कपूर न केवल एक मां थीं, बल्कि कपूर परिवार की वह मातृशक्ति थीं, जिन्होंने अपने बच्चों- बोनी, अनिल, संजय और बेटी रीना को गरीबी के कठिन दिनों में पाला और उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अनिल और बोनी ने कई मौकों पर अपनी मां के संघर्ष और उनके द्वारा सिखाई गईं बातों का जिक्र किया है।
निर्मल कपूर की शादी मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जो साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आए थे, लेकिन शुरुआती दिन आसान नहीं थे। सुरिंदर कपूर के पास न तो स्थिर आय थी और न ही रहने के लिए कोई ठिकाना। ऐसे में निर्मल कपूर अपने चार बच्चों- बोनी, अनिल, संजय और रीना के साथ बेहद तंगहाल परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर थीं। परिवार को राज कपूर के घर के गैराज में किराए पर रहना पड़ा, जहां ड्राइवर और नौकर रहा करते थे।
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था, हमारे पास पैसे नहीं होते थे। खर्च करने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। उस वक्त मम्मी (निर्मल) ही थीं, जो हमें हिम्मत देती थीं। वह हमेशा कहती थीं कि मेहनत और ईमानदारी से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
निर्मल कपूर ने अपने बच्चों को न केवल आर्थिक तंगी में पाला, बल्कि उन्हें मेहनत, लगन और आत्मसम्मान जैसे गुण भी सिखाए। बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी दादी का निधन हुआ, तब उन्होंने और अनिल ने फैसला किया कि वे परिवार की जिम्मेदारी लेंगे। बोनी ने कहा था कि पापा को दिल की बीमारी थी, हम उन्हें तनाव नहीं देना चाहते थे। मैंने प्रोडक्शन संभाला और अनिल ने एक्टिंग में कदम रखा। यह मम्मी की सीख थी कि हालात चाहे जैसे हों, हार नहीं माननी चाहिए।
निर्मल कपूर के संघर्षों की कहानी उनके बच्चे कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी बयां कर चुके हैं। ऐसा ही एक वाकया 2019 में सुपरस्टार्स सिंगर्स 2 के सेट पर देखने को मिला था, जब एक गरीब परिवार से आए कंटेस्टेंट का गाना सुनकर अनिल कपूर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उस कंटेस्टेंट की कहानी और उसके गाने ने अनिल को उनके बचपन की याद दिला दी। उन्होंने मंच पर बच्चे से कहा कि आज तुमने मुझे मेरा बचपन याद दिला दिया। मेरी मां भी सिलाई मशीन से मेरे लिए शर्ट सिलती थीं। यह कहते हुए अनिल कपूर रो पड़े थे और कहा था कि आज मैं यहां बैठा हूं, तुम भी एक दिन बड़े आदमी बनोगे।
निर्मल कपूर अपने बच्चों और पोते-पोतियों- अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर और नाती मोहित मारवाह के साथ गहरा बॉन्ड साझा करती थीं। सितंबर 2024 में उनके 90वें जन्मदिन पर अनिल ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, मम्मी, आप हमारी ताकत हैं। आपकी मुस्कान और प्यार हमें हर मुश्किल में हिम्मत देता है।
#SuperMani ki khoobsurat aawaz ne bhar diya #AnilKapoor ji ka dil aur chhalak pade unki aankhon se aansoo! 🥺
— sonytv (@SonyTV) June 15, 2022
Dekhiye #RDBurmanSpecial #SuperstarSinger2 par, Sat-Sun raat 8 baje, sirf Sony par!@HimeshOnline @javedali4u @Salmanaliidol @ArunitaO @bharti_lalli pic.twitter.com/SbvpP8XnCQ
इंग्लैंड से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे का ऐलान, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी!
लड़कियों के पहनावे पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान: नाभि ढकी रहेगी तो सुरक्षा बनी रहेगी
आईपीएल ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी रबाडा बैन, ड्रग्स का आरोप!
मुस्लिम महिलाओं का विवादित बयान: हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते
भारत का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, आयात-निर्यात पूरी तरह बंद!
भारत ने पाकिस्तान से सभी डाक सेवाएं रोकीं!
क्या जेल में इमरान खान के साथ सचमुच हुई दरिंदगी? पाकिस्तान में यौन शोषण का दावा
रोमारियो शेफर्ड का तूफान, IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक!
क्या गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नहीं? मुख्यमंत्री सरमा ने कुर्सी छोड़ने की दी चुनौती!
आईपीएल में ड्रग्स टेस्ट में फंसे रबाडा, 2025 सीजन बीच में छोड़ जाने पर किया खुलासा