यूपी में अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए क्या है आपके जिले का हाल!
News Image

लखनऊ में शुक्रवार की सुबह मौसम अचानक बदल गया। ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में यूपी के 16 जिलों में मध्यम गरज के साथ आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है।

मई के पहले दिन ही यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के कई जिलों में गुरुवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। गोरखपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

आज जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें औरैया, बांदा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, महोबा, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। इन जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम गरज के साथ आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को बादलों की आवाजाही रही और तेज पुरवा हवा चली। हवा के झोंकों की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही, जिससे दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को परेशान किया। पुरवा हवा चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन धूप निकलने और हवा में नमी ज्यादा होने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ को पुरवा हवा से पर्याप्त नमी मिल रही है, जिसकी वजह से यह यूपी के ऊपर ठिठक गया है। वायुमंडल में चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025 के 3 सबसे शानदार कैच: एक को देखकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

मुस्लिम महिलाओं का विवादित बयान: हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते

Story 1

पाकिस्तान की हलक में अटकी जान, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे राफेल-जगुआर!

Story 1

अंपायर के विवादास्पद फैसले पर भड़के शुभमन गिल, मैदान पर ही दिखाया आक्रोश!

Story 1

मौलवी साहब का माइक ऑन, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!

Story 1

आईपीएल 2025: शीर्ष 4 में जगह के लिए घमासान, मुंबई इंडियंस नंबर 1 पर बरकरार!

Story 1

क्या पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है? फारूक अब्दुल्ला का जवाब

Story 1

सांड बना स्कूटी सवार: दो पैरों पर दौड़ाकर किया सबको हैरान!

Story 1

पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव फांसी लगाई!

Story 1

मुझे बम दो, मैं पाकिस्तान जाकर सबको उड़ा दूंगा : कौन हैं ज़मीर अहमद खान?