22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बंद करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। बाबर आजम और मोहम्मद रिज़वान के अलावा, स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है।
इस फैसले से पहले, शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों के यूट्यूब चैनलों पर भी भारत में प्रतिबंध लगाया गया था। इसके अतिरिक्त, हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कई प्रसिद्ध पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में एक्सेस करना प्रतिबंधित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किया गया था, जिसका मुख्यालय पाकिस्तान में स्थित है।
हमले के बाद शाहीन अफरीदी और जुनैद खान जैसे पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा भारत का उपहास किए जाने के बाद, भारत सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करना शुरू कर दिया।
सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि शोएब अख्तर, बासित अली जैसे पूर्व खिलाड़ियों और पाकिस्तान के कई न्यूज और स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनलों के अकाउंट्स को भी भारत में बंद करवा दिया गया है। अब इन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और खिलाड़ियों को भारी नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि उन्हें भारत से बड़ी संख्या में व्यूज और कमाई होती थी।
*🚨 INSTAGRAM ACCOUNTS OF BABAR AZAM & SHAHEEN AFRIDI HAVE BEEN BANNED IN INDIA 🚨 pic.twitter.com/tOp6iDT5n8
— gugobet (@gugobetofficial) May 2, 2025
रोहित के दो कैच छूटे, गुजरात ने खुद को दी चोट, भुगतना पड़ा अंजाम!
आतंक का फन उठा तो कुचल दूंगा : PM मोदी का कड़ा संदेश
ताली एक हाथ से नहीं बजती, बदले में दुश्मनी मिले तो...CDS चौहान के बयान से पाकिस्तान में खलबली
बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल, चुनाव से पहले कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हो गया बूम बूम... अफरीदी का केरल में धमाकेदार स्वागत, सेना को नालायक कहने पर भड़का आक्रोश
मेंढकों से बनी डिश! महिला ने चाव से खाया, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे आप
अदनान सामी मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा पर भड़के, कहा- भयानक और शर्मनाक!
जौनपुर जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा, डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
इंदौर में दौड़ी मेट्रो रेल, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, पहला सफर महिला शक्ति को समर्पित
इंग्लैंड दौरे के लिए नई टीम इंडिया का ऐलान, CSK खिलाड़ी बना कप्तान!