हो गया बूम बूम... अफरीदी का केरल में धमाकेदार स्वागत, सेना को नालायक कहने पर भड़का आक्रोश
News Image

दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का केरल समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, लोगों ने तालियों और नारों से उनका ज़ोरदार स्वागत किया। बूम बूम के नारे गूंजते रहे, और अफरीदी भी मुस्कुराते हुए हो गया बूम बूम कहते हुए नज़र आये।

हालांकि, इस स्वागत को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर केरल समुदाय की कड़ी आलोचना हो रही है। लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं, खासकर तब, जब अफरीदी ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना को नालायक और अयोग्य कहा था।

अफरीदी ने एक टॉक शो में भारतीय सेना पर सवाल उठाते हुए कहा था, आपके पास कश्मीर में 8 लाख सैनिक हैं, फिर भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसका मतलब है कि आप अपनी जनता की सुरक्षा करने में असफल हैं। आप पूरी तरह नाकाम हैं। इन विवादित बयानों के बाद भारत सरकार ने अफरीदी के यूट्यूब और एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया था।

अफरीदी के स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, शर्म की बात है! अफरीदी जैसे भारत विरोधी शख्स का स्वागत कर रहे हैं। लगता है कुछ लोगों को भारतीय होने का मतलब ही नहीं पता।

एक अन्य यूजर ने कहा, जो आदमी खुलेआम भारत को बदनाम करता है, उसका सम्मान करना देश के साथ धोखा है। सोशल मीडिया पर लोग केरल समुदाय के इस व्यवहार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेरा हीरो रो रहा है... RCB की जीत पर छलके कोहली के आंसू, सोशल मीडिया पर उमड़ा जज़्बातों का सैलाब

Story 1

नहीं तो मंगलसूत्र या मुजरा : राहुल गांधी के बयान पर RJD सांसद मनोज झा की नसीहत

Story 1

ट्रॉफी जीतते ही विराट कोहली का तंज: इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता

Story 1

सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड: गाँव में पसरा सन्नाटा, घरों पर लटके ताले, पुलिस पर लग रहे आरोप

Story 1

अनुष्का का अनदेखा रूप: RCB की जीत पर विराट को लगाया गले, बह निकले आंसू

Story 1

RCB के 3 हीरो जिन्होंने 17 साल का सूखा खत्म किया!

Story 1

IPL 2025: सुदर्शन छाए, किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा अवॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

Story 1

यूक्रेन का पलटवार: क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल उड़ाया, पुतिन देखते रह गए!

Story 1

एक कड़ाही, दो सब्जी: बैचलर्स का जुगाड़ देख हैरान हुए लोग!

Story 1

पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा