सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। आजकल मजाक के वीडियो के साथ-साथ लड़ाई के वीडियो भी खूब देखे जा रहे हैं।
कभी मेट्रो में, कभी सड़क पर तो कभी लड़के-लड़कियां आपस में लड़ते हुए दिखते हैं। आखिर लोग इतना क्यों लड़ रहे हैं, यह सवाल उठता ही रहता है।
अब एक और लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बहुत सारे छात्र आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़ाई काफी खतरनाक लग रही है।
वीडियो में दो तरह के छात्र दिख रहे हैं - कुछ ड्रेस पहने हुए हैं, और कुछ बिना ड्रेस के। यह स्पष्ट नहीं है कि कौन किसके साथ लड़ रहा है।
एक्स प्लेटफॉर्म पर जिस अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, उसके अनुसार, यह लड़ाई नोएडा के एक कॉलेज के दो गुटों के बीच कैंपस में हुई।
लड़ाई का वीडियो वायरल तो हो रहा है, लेकिन लड़ाई के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, पढ़ाई कम, छपरीगिरी ज्यादा करने जाते हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा, पढ़ने थोड़ी ना जाते हैं ये लोग।
एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि ये पुराना वीडियो है। और एक ने लिखा IIT BHU वालो को लड़ता देख, नोएडा वाले भी सोचे चलो लड़ लेते हैं वीडियो बन जाएगा कॉलेज मेमोरीज के नाम पे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
*Kalesh b/w Two group of college bois inside Campus, Noida UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 2, 2025
pic.twitter.com/1foatd3ezC
गुजरात के शुरुआती दिनों में इस मुख्यमंत्री को ऑब्जर्व करते थे मोदी, आज उन्ही के काम लागू कर रहे
पहलगाम हमले की जांच में पाकिस्तान दे भारत का साथ: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
पहलगाम हमले पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति का बयान: भारत के लिए आशा या चिंता?
ऋषिकेश में सांड का स्कूटी स्टंट: दो पैरों पर दौड़ाकर लोगों को किया दंग!
मुजफ्फरनगर में टिकैत की रैली में हंगामा, मंच बना अखाड़ा!
बेटी के साथ प्रेमी को स्कूटी पर देख मां हुई आगबबूला, सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा
सिद्धू के अनोखे शौक से बेटी राबिया क्यों हो जाती हैं नाराज?
लेंथ पर मेरा कंट्रोल: हेड और क्लासेन को रोककर कृष्णा का बड़ा खुलासा!
हिमाचल सरकार पर भाजपा का हमला: औरंगजेब याद आए, मंदिरों पर टैक्स का आरोप
UCC लागू होने से मुस्लिम विवाहों पर संकट? मौलानाओं का विरोध प्रदर्शन