दिल्ली में आज सुबह तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक मकान पर पेड़ गिरने से एक कमरा ढह गया, जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की जान चली गई। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
यह हादसा जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में हुआ। तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर जा गिरा। कमरे में सो रहा एक दंपती अपने तीन बच्चों के साथ मलबे में दब गया।
पुलिस और अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे से सभी को निकाला। आरटीआर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल है।
मृतकों की पहचान ज्योति (26) और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। ज्योति का पति अजय घायल है।
उत्तर दिल्ली जिले के सब्जी मंडी में एक मकान में बिजली गिरने से आग लग गई।
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है।
#WATCH दिल्ली: आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में तेज़ आंधी और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। वीडियो लाजपत नगर इलाके से है। pic.twitter.com/dJY0ht2Dat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
हां, हमने आतंकियों को खाना खिलाया: पाकिस्तान ने कबूला अपना गुनाह
SRH के लिए गद्दारी? नीतीश रेड्डी के पिता RCB की जर्सी में, बाप-बेटे में दरार!
चीनी बंदे ने चोर को सिखाया सबक, एक ही वार में किया चारों खाने चित्त
राकेश टिकैत पर हमला, भीड़ ने सिर पर मारा झंडा, पगड़ी उछाली, पुलिस सुरक्षा में बचे!
GT vs SRH: शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात! वीडियो से मचा हड़कंप
जनआक्रोश रैली में राकेश टिकैत का विरोध, सिर पर झंडा मारा, पगड़ी निकली
क्या पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है? फारूक अब्दुल्ला का जवाब
बंगाल के नए जगन्नाथ धाम पर विवाद, पुरी में आक्रोश
PSL मैच में इमाद वसीम का शर्मनाक इशारा, फैंस में आक्रोश
शुभमन गिल और अंपायर के बीच क्यों हुई तीखी बहस?