राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आईपीएल 2025 में बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा उंगली में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। रॉयल्स ने जारी एक बयान में कहा कि संदीप ने पिछले मैच में चोट के साथ गेंदबाजी जारी रखने का साहस दिखाया, और फ्रेंचाइजी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
31 वर्षीय संदीप को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हुए मैच में अपनी ही गेंद पर शुभमन गिल के शॉट को फील्ड करने की कोशिश करते समय चोट लगी थी। उन्हें तुरंत टीम के फिजियो द्वारा उपचार दिया गया और उन्होंने अपने स्पेल की बाकी बची आठ गेंदें भी फेंकी।
संदीप शर्मा ने 9.89 की इकॉनमी से 10 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराकर घरेलू टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म कर दीं। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/2 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा (53) और रयान रिकेल्टन (61) के तेज अर्धशतकों की मदद से मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान हार्दिक पांड्या (48*) और सूर्यकुमार यादव (48*) ने अपनी तूफानी पारियों से मुंबई इंडियंस की पारी को अंतिम रूप दिया।
जसप्रीत बुमराह (2/15) और ट्रेंट बोल्ट (3/28) ने राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (3/23) ने मेहमान टीम को बड़ी जीत दिलाई।
Clapping for this warrior who fractured his finger but still put his body on the line to complete his spell for the team! 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 1, 2025
Get well soon Sandy and comeback stronger 💪 pic.twitter.com/UA9aZTJOKr
भारत का शक्ति प्रदर्शन: राफेल, सुखोई और जगुआर की एक्सप्रेसवे पर नाईट लैंडिंग!
चीन का आयरन मैन : जलती कार से नंगे हाथों बचाई जान
देख ले पाकिस्तान! गंगा एक्सप्रेस-वे पर रात में भी गरजे भारतीय फाइटर प्लेन
IPL 2025: राशिद खान का अविश्वसनीय कैच! हेड हुए हैरान
जंग की रिहर्सल शुरू! गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे राफेल-सुखोई, देश में पहली बार हुई नाइट लैंडिंग ड्रिल
IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर रेप का आरोप, जल्द पुलिस करेगी गिरफ्तार
हिमाचल सरकार पर भाजपा का हमला: औरंगजेब याद आए, मंदिरों पर टैक्स का आरोप
भूकंप से हिली धरती, सुनामी की चेतावनी जारी!
निकलो यहां से! सरकारी स्कूल में घुसकर सवाल पूछने वाले शख्स को टीचर ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल
शुभमन गिल की अंपायर से तीखी बहस, खतरे में कप्तानी!