युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी वजह जानने में जुटे हैं। इटली के शोधकर्ताओं ने पिछले महीने पता लगाया कि जिन लोगों के शरीर में माइक्रोप्लास्टिक पाई गई, उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अन्य कारणों से मौत का खतरा चार गुना ज्यादा होता है। ये माइक्रोप्लास्टिक प्लास्टिक के सामान और यहां तक कि हवा से भी हमारे शरीर में प्रवेश करती है। डॉक्टर ने इस खतरे से बचने के उपाय और हार्ट अटैक आने की स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए, इस बारे में जानकारी दी है।
रांची के न्यूरो एंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें एक डॉक्टर इटली के शोध और हार्ट अटैक के बाद दिए जाने वाले फर्स्ट एड के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ लोग कोविड वैक्सीन, गलत खान-पान या एक्सरसाइज न करने को इसका कारण बता रहे हैं। लेकिन इटली की नई रिसर्च में पता चला है कि प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से माइक्रोप्लास्टिक शरीर में प्रवेश कर रही है।
यह माइक्रोप्लास्टिक कैल्शियम और बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर हृदय और खून की नसों में जम रही है। इस वजह से धमनियों में क्लॉट हो जाता है और खून का प्रवाह रुक जाता है। डॉक्टर ने घर से प्लास्टिक हटाने की सलाह दी है।
डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक आने पर मरीज को सीपीआर दें। उसके मुंह में एक डिस्प्रिन, एक सॉर्बिट्रेट और एक अटोर्वा की गोली डालें। साथ ही एक क्लॉपिडोग्रेल भी दें। ये चार दवाइयां इमरजेंसी ड्रग के रूप में घर पर रखें। हार्ट अटैक आने पर दो मिनट के अंदर ये उपाय करने से जान बचाई जा सकती है।
इटली में हुए शोध में 18 से 75 साल के 275 लोगों की बॉडी से प्लाक हटाकर उसका परीक्षण किया गया। इन लोगों में कोई लक्षण नहीं था। इनमें से 150 लोगों में माइक्रोप्लास्टिक मिली। विशेष रूप से इम्यून सेल्स में, जिनमें सूजन के निशान बढ़े हुए थे। प्लाक हटाने के बाद इन लोगों का करीब 3 साल तक फॉलोअप किया गया तो पता चला कि उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कारणों से मौत का खतरा 4.53 गुना ज्यादा था।
बॉडी से माइक्रोप्लास्टिक आसानी से नहीं हटती। बेहतर होगा कि प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल बंद कर दें। खासकर किचन से सारी प्लास्टिक की चीजें हटा दें और कांच या स्टील के ग्लास में पानी पिएं। कई एक्सपर्ट्स शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पसीना बहाने की सलाह देते हैं। आप सॉना बाथ भी ले सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह का इलाज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
*हार्ट अटैक आने पर दो मिनट के अंदर करे ये काम,
— Dr Vikaas (@drvikas1111) April 30, 2025
बच जाएगी ज़िंदगी #heartattack pic.twitter.com/GDYqFKdRHZ
पाकिस्तानी मीडिया का झूठ: क्या भारत ने जनरल सुचिंद्र कुमार को निकाला?
कोरोना वैक्सीन नहीं, प्लास्टिक की बोतलें बढ़ा रहीं हार्ट अटैक का खतरा! डॉक्टर ने किया अलर्ट
मुस्लिम महिलाओं का विवादित बयान: हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते
नानी की हिट 3 : क्या दर्शकों को पसंद आया अर्जुन सरकार का दमदार किरदार?
पानी बंद करोगे तो सांसें बंद कर देंगे! - हाफिज सईद की पार्टी की धमकी
ड्यूटी के दौरान बस रोक नमाज़: सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ड्राइवर का वीडियो वायरल
मंदिर पुजारी की चप्पलों से पिटाई: मऊ में थूकने पर विवाद
पलवशा खान: बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान से भड़के लोग
शॉर्ट्स पहनकर पासपोर्ट ऑफिस पहुंचा युवक, गार्ड ने रोका, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जान जाए पर रंगबाजी न जाए: ट्रैक्टर स्टंट में बाल-बाल बचा शख्स!