नैनीताल, उत्तराखंड में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शहर में तनाव व्याप्त है। बुधवार रात हुए बवाल के बाद गुरुवार को भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
शहर के अधिकांश स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद हैं। पुलिस की भारी तैनाती की गई है। हिंदूवादी संगठनों और वकीलों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जुलूस निकाला है।
आरोप है कि 76 वर्षीय उस्मान लंबे समय से बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को बाजार बंद का आह्वान किया था। कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर डीएसबी परिसर समेत कई स्कूल भी बंद रखे गए हैं।
बुधवार देर रात तोड़फोड़ और पथराव करने वालों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। मल्लीताल में समुदाय विशेष के लोगों के रेस्टोरेंट भी फिलहाल बंद हैं।
नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून को अपने हाथ में न लेने का आग्रह किया है।
हजारों प्रदर्शनकारी कमिश्नरी का घेराव करने के लिए सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने भी जुलूस निकाला।
आरोपी उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी को फांसी की सजा दी जाए।
बुधवार देर रात उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी की। उग्र भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और लोगों से मारपीट की। मल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद पर भी अज्ञात लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।
*#WATCH | उत्तराखंड के नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। यहां एक बच्ची से रेप के आरोप के बाद बुधवार को भारी बवाल हुआ। गुरुवार को भी इसका असर दिख रहा है। लोगों ने सड़कों पर निकलकर नारेबाजी की तो अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद रखे गए हैं।#Nainital pic.twitter.com/hFsN14plrY
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 1, 2025
भारतीय सेना को फ्री हैंड , पाकिस्तान में खौफ, नौसेना का अरब सागर में शक्ति प्रदर्शन
फिलिस्तीनी जमीन से भागे थे, अब अपने घर छोड़ रहे इजराइली!
पहलगाम हमला: ओवैसी का पाक पर तीखा प्रहार, बोले- घर में घुसकर मारो नहीं, वहीं घुसकर बैठ जाओ
जान जाए पर रंगबाजी न जाए: ट्रैक्टर स्टंट में बाल-बाल बचा शख्स!
IPL 2025: धराशायी हुई CSK! 5 बार की चैंपियन का प्लेऑफ सपना चकनाचूर, ये रहे 3 बड़े कारण
नैनीताल में दुष्कर्म के बाद भड़का आक्रोश, बाजार और स्कूल बंद, सड़कों पर तनाव
बाउंड्री पर अद्भुत खेल! ब्रेविस के हैरतअंगेज कैच ने मचाया तहलका
यरूशलम के जंगलों में लगी भीषण आग, हज़ारों लोग निकाले गए
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 से पत्ता कटा, फ्रैंचाइजी ने दिया बड़ा झटका!
टैंकर पलटा, तेल लूटने की मची होड़: बाल्टी-डिब्बा लेकर भिड़े लोग, मूकदर्शक बनी पुलिस