पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने आक्रामक रुख अपनाया है और तीनों सेनाएं पाकिस्तान से बदला लेने के लिए तत्पर हैं।
पाकिस्तान भी भारत को जवाब देने की गीदड़ भभकियां दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को फ्री हैंड दे दिया है। आतंकवाद को कुचलने का समय, तारीख और तरीका तीनों सेनाएं खुद तय करेंगी।
भारत के रुख से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसे हमले का डर है। इसलिए पाकिस्तान ने एयर स्पेस बंद करके जहां प्रैक्टिस शुरू कर दी है, वहीं अरब सागर में भी नेवल ड्रिल फायरिंग कर रहा है।
भारतीय नौसेना भी अरब सागर में नेवल ड्रिल फायरिंग कर रही है। भारतीय नौसेना का INA विक्रांत अरब सागर में तैनात है और 3 मई तक अरब सागर में नेवल ड्रिल फायरिंग करेगा। यह प्रैक्टिस 30 अप्रैल को शुरू हो गई थी और गुजरात एरिया में भारतीय नौसेना यह प्रैक्टिस कर रही है।
इस एरिया से 85 किलोमीटर दूर कराची में अरब सागर में अपने समुद्री एरिया में पाकिस्तानी नौसेना भी नेवल ड्रिल फायरिंग कर रही है। पाकिस्तानी नौसेना 2 मई तक अभ्यास करेगी और प्रैक्टिस 30 अप्रैल को शुरू हो गई थी।
इस तरह प्रैक्टिस के बहाने भारतीय और पाकिस्तानी नौसेनाएं ड्रिल के बहाने आमने-सामने होंगी। इसके अलावा पाकिस्तानी वायुसेना भी अपना एयर स्पेस बंद करके प्रैक्टिस कर रही है।
भारत ने अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है, जो 23 मई तक बंद ही रहेगा।
भारत के नौसैनिक बेड़े में 293 समुद्री जहाज हैं, जिनमें INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत शामिल हैं। इसके अलावा 13 विध्वंसक और 18 पनडुब्बियां हैं।
पाकिस्तान की नौसेना के पास कोई विमानवाहक पोत या विध्वंसक जहाज नहीं है, लेकिन उसके पास 121 समुद्री जहाज और 8 पनडुब्बियां हैं।
Fuelling the Maritime Might - No mission too distant, No Sea too vast#FleetSupport #AnytimeAnywhereAnyhow pic.twitter.com/p4Dk7Qzw27
— IN (@IndiannavyMedia) April 30, 2025
सीमा हैदर के दस्तावेज ATS के पास, पहलगाम हमले से नाम जोड़ना गलत - वकील एपी सिंह का खुलासा
अजूबा! धोनी का एक हाथ से छक्का, जडेजा ने लपका कैच - मैदान पर हंसी का माहौल
रातोंरात किस्मत पलटेगा यह बल्लेबाज! GT vs SRH में ये 11 खिलाड़ी बनाएंगे ड्रीम टीम
दर्द में खेल रहे थे RCB के खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने कराई सर्जरी, टला करियर का खतरा
पाक विमानों पर भारत का बड़ा एक्शन, एयरस्पेस किया बंद!
मोहनलाल ने साझा की वेव्स की तस्वीरें, एक फ्रेम में नजर आए दिग्गज सितारे!
राजकोट में विदेशी शराब की 18 हजार से ज़्यादा बोतलें बुलडोजर से रौंदी गईं
विभाजन की यादें: 1947 में पाकिस्तान जाने वालों को राशन कार्ड लौटाने का फरमान!
टैंकर पलटा, तेल लूटने की मची होड़: बाल्टी-डिब्बा लेकर भिड़े लोग, मूकदर्शक बनी पुलिस
भारत-पाक तनाव के बीच, अमेरिका-यूक्रेन में बड़ी डील!