जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन LoC पर की फायरिंग, तनाव बरकरार
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने आज, 1 मई, को लगातार सातवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना बिना किसी उकसावे के एलओसी पार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना उनको मजबूती से जवाब दे रही है।

भारतीय सेना के अनुसार, 30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया है।

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं।

Loc पर फायरिंग को लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी को चेतावनी दी है। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMOs) ने हॉटलाइन पर बात की है। बातचीत के दौरान, भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि Loc पर फायरिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कवयित्री से केंद्रीय मंत्री तक: गिरिजा व्यास का निधन, गणगौर पूजा के दौरान झुलसीं

Story 1

जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात : नितिन गडकरी का वायरल वीडियो

Story 1

पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल के जन्मदिन पर पत्नी की अपील: मुसलमानों के खिलाफ नफरत न फैलाएं

Story 1

पहलगाम हमले पर अमेरिका का कड़ा रुख: भारत के साथ खड़ा बताया

Story 1

अजय देवगन की रेड 2 पर दर्शकों का प्यार बरसा: फिल्म को बताया पैसा वसूल !

Story 1

रेड 2 : अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया थ्रिलर मास्टरपीस

Story 1

FBI की आधी रात की रेड, बंदूकें तनी थीं... फिर एक सवाल ने कैसे बचा लिया परिवार?

Story 1

नैनीताल: 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 76 वर्षीय आरोपी की कोर्ट में पेशी, वकीलों का प्रदर्शन

Story 1

पानी बंद करोगे तो सांसें बंद कर देंगे! - हाफिज सईद की पार्टी की धमकी

Story 1

रिंकू सिंह और कुलदीप यादव के बीच थप्पड़ कांड: केकेआर ने जारी किया सच्चाई का वीडियो