गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम युवती, नेहा खान, ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है. यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत होकर लिया गया.
धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की उपस्थिति में विधिवत रूप से संपन्न हुई. धर्म परिवर्तन के बाद नेहा खान अब नेहा शर्मा के नाम से जानी जाएंगी.
नेहा शर्मा ने कहा कि पहलगाम हमले की क्रूरता ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया. उन्होंने बताया कि आतंकियों द्वारा हिन्दू पहचान पूछकर लोगों की हत्या करने की घटना ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इस्लाम धर्म आतंकवाद का दूसरा नाम बन गया है.
इस सदमे ने नेहा को इतना प्रभावित किया कि उन्हें हर मुसलमान आतंकवादी जैसा दिखने लगा. इसी मानसिक पीड़ा के चलते उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने का निर्णय लिया.
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नेहा ने पिंकी चौधरी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनसे सुरक्षा का संकल्प भी लिया. नेहा ने कहा कि अब वह खुद को गर्व से सनातन धर्म की बेटी कहेंगी और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों को भी इसी राह पर चलने की सलाह देंगी.
नेहा के धर्म परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि धर्म बदलने के बाद नेहा को शर्मा जैसा ब्राह्मण सरनेम क्यों दिया गया.
एक यूजर ने लिखा कि दलित सीधे सवर्ण नहीं बन सकता, लेकिन एक मुस्लिम लड़की को सीधे सवर्ण बना दिया गया. नेहा शर्मा क्यों? नेहा यादव, नेहा जाटव, नेहा वाल्मीकि या नेहा कुमारी क्यों नहीं?
एक अन्य यूजर ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर धर्मांतरण के मामलों में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है. उसने लिखा कि गाजियाबाद में मुस्लिम लड़की नेहा खान को हिंदू बनाकर नेहा शर्मा नाम दिया गया, प्रशासन चुप क्यों है? अगर कोई हिंदू लड़की इस्लाम अपनाए, तो तुरंत कार्रवाई होती है और संगीन धाराएं लगाई जाती हैं.
*‘मैंने पहलगाम हमला देखा। उससे लगा कि ये सारे मुसलमान आतंकवादी होते हैं। उससे मैंने ये सोचा है कि मैं अपने घर वापसी करुं। हमारे पूर्वज भी सनातन ही रहे हैं। मुसलमानों ने यहां पर बहुत आतंक फैलाया है’
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 29, 2025
ऐसा कहते हुए एक मुस्लिम युवती नेहा खान ने गाजियाबाद, यूपी में आज सनातन धर्म ग्रहण… pic.twitter.com/lBue2DLuDo
ब्रेविस का अविश्वसनीय कैच: तीन बार हवा में उछलकर पलटा खेल!
AC ठीक करने आए मुस्लिम लड़कों को भाजपा नेता ने धर्म पूछकर भगाया, वीडियो वायरल
पाक सेना की औकात! अपनी ही पुलिस ने AK-47 तानकर कहा - जनरल जूते की नोक पर
पलवशा खान: बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान से भड़के लोग
राहुल गांधी के आगे झुकी मोदी सरकार! जातीय जनगणना पर मानी हार
नैनीताल में दुष्कर्म के बाद भड़का आक्रोश, बाजार और स्कूल बंद, सड़कों पर तनाव
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 से पत्ता कटा, फ्रैंचाइजी ने दिया बड़ा झटका!
आधे अखिलेश, आधे आंबेडकर: पोस्टर विवाद से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया बाबासाहेब का अपमान
हवा में तीन छलांग! बेबी एबी के अद्भुत कैच ने मचाई सनसनी
पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन से बाहर!