भोपाल बलात्कार कांड: वीडियो बेचकर मोटी कमाई करने की फिराक में थे आरोपी, चौंकाने वाले खुलासे!
News Image

भोपाल में हिंदू छात्राओं के साथ हुए बलात्कार के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान अश्लील वेबसाइटों पर बलात्कार के वीडियो बेचने की तैयारी कर रहा था।

यह विचार उसे नबील और अबरार ने दिया था। फरहान को इंदौर की एक छात्रा द्वारा नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद उसने वीडियो बेचने की योजना बनाई। उसने छात्रा को मिलने की धमकी दी और इंदौर स्थित उसके घर पर हंगामा भी किया, लेकिन छात्रा तैयार नहीं हुई।

इसके बाद आरोपियों ने छात्रा और उसकी बहन के साथ दरिंदगी के वीडियो विदेशी वेबसाइटों को बेचने की साजिश रची। पीड़िता आरोपियों से सीनियर थी।

अबरार और नबील ने वीडियो को ऑनलाइन बेचने के तरीके भी सीखे थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस को उनकी शिकायत मिल चुकी है।

फरहान को 13 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब तक दोनों आरोपी भोपाल में ही थे। फरहान की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वे फरार हो गए।

दोनों आरोपी लड़कियों को पढ़ाई और पार्टी के बहाने कमरे में बुलाते थे। यहां मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाए जाते थे। वीडियो बनाने से पहले छात्राओं को नशा भी दिया जाता था।

फरहान छात्राओं के साथ बलात्कार करने के बाद मारपीट भी करता था। इसके बाद आरोपी वीडियो बनाकर लैपटॉप में सेव कर लेते थे। फिर लड़की को खुद या अपनी सहेली को साथ लाने के लिए कहा जाता था। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

अबरार और नबील कमरा इस्तेमाल करने के लिए फरहान से पैसे लेते थे। अबरार और नबील फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें बंगाल और बिहार में छापेमारी कर रही हैं। उनके 10 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अबरार बिहार का रहने वाला है, जिसकी आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद मिली है। दोनों लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।

कहा जा रहा है कि बलात्कार के मामले में 23 वर्षीय हामिद रजाखान भी शामिल था, जिसने आत्महत्या कर ली। वह बिहार के मोतीहारी स्थित जलना गांव का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अधिक गांजा पीने के कारण वह तनाव में था।

लड़कियों को क्लब 90 नामक एक रेस्तरां में बुलाया जाता था। पुलिस रेस्तरां संचालक की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। यहां लड़कियों की दोस्ती मुस्लिम लड़कों से करवाई जाती थी। गोपनीयता के नाम पर अलग से बैठने के लिए केबिन भी बनाए गए थे। लड़कियों को धमकाकर अन्य लोगों के पास भी भेजा जाता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साहिल लड़कियों को होटलों और नाइट क्लबों में ले जाता था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अब हिडमा-देवा का अंत तय ! कर्रेगुट्टा में जवान उतरे, धोबे पहाड़ी पर कब्जा

Story 1

कुत्ते ने जान पर खेलकर बचाई मालिक की जान, तलवार से हुआ हमला!

Story 1

सीजफायर उल्लंघन: भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

Story 1

जैसे को तैसा: भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद, होगा भारी नुकसान

Story 1

अर्धशतक जड़कर सैम करन ने दिखाए धोनी को तेवर

Story 1

24-36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला करेगा भारत!

Story 1

भारतीय सेना कभी भी कर सकती है कार्रवाई, पाकिस्तान युद्ध की तैयारी में जुटा

Story 1

देखना सेना कैसे पाकिस्तान के छक्के छुड़ाती है, पूरी दुनिया... : पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट!

Story 1

राहुल गांधी को देख बिलख पड़ीं शुभम द्विवेदी की पत्नी, याद आया दादी और पिता का दर्द

Story 1

चंपक बना BCCI के लिए मुसीबत, दिल्ली हाई कोर्ट का लीगल नोटिस