आईपीएल 2025 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से मात दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव, केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को पुरानी घटनाएं याद दिला दीं, जब आईपीएल में हरभजन सिंह ने एस श्रीसंथ को थप्पड़ मारा था।
हालांकि, इन दोनों घटनाओं की तुलना करना उचित नहीं होगा, क्योंकि दोनों ही मामले बिल्कुल अलग थे।
मैच के बाद, मैदान पर कुलदीप यादव और रिंकू सिंह हंसी-मजाक कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि कुलदीप ने मजाक में रिंकू को एक थप्पड़ जड़ दिया। और तो और, उन्होंने तुरंत एक और चांटा मारा।
दूसरा थप्पड़ खाने के बाद रिंकू सिंह थोड़े गंभीर दिखे, लेकिन यह सब मजाक का हिस्सा था।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया है, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि यह थप्पड़ कांड सिर्फ एक हंसी-मजाक था।
इस नए वीडियो में कुलदीप यादव और रिंकू सिंह एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, सिर्फ प्यार। वीडियो में दोनों हाथ से LOVE का पोज देकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। फोटोशूट के दौरान भी कुलदीप और रिंकू खूब मस्ती करते दिखे।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में केवल 190 रन ही बना पाई और 14 रनों से हार गई।
प्लेऑफ के करीब आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। अक्षर पटेल की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत हासिल हुई है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए डीसी को बाकी बचे 4 मैचों में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने होंगे।
*Kuldeep yadav slaps rinku singh#kuldeepyadav #rinkusingh#KKRvsDC #ipl20225 @imkuldeep18 pic.twitter.com/SEWAgGagwq
— Bobby (@Bobby04432594) April 29, 2025
भारत से डरा पाकिस्तान! सूचना मंत्री का दावा, अगले 36 घंटे में हो सकता है हमला
ना नींद ना चैन: भारत के फैसले से पाकिस्तान में मची खलबली, आधी रात को उड़ी नींद
दूरदर्शिता और संघर्ष की जीत! जाति जनगणना पर मोदी सरकार झुकी, कांग्रेस ने बताया राहुल गांधी की विक्ट्री
कांग्रेस का मोदी पर नया हमला: 2008 के विज्ञापन को बनाया हथियार
भारतमाला परियोजना में ठेकेदार की क्रूरता, ड्राइवर को पीटा और थूक चाटने को मजबूर किया
बीच मैदान में कुलदीप का रिंकू को तमाचा, उतरा KKR बल्लेबाज का चेहरा!
पहलगाम हमले पर राउत का हमला: गृहमंत्री पर कार्रवाई की मांग, PM मोदी से पूछा - असली बदला कब?
चारधाम यात्रा प्रारंभ: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ कब खुलेंगे
पाक सेना प्रमुख जनरल मुनीर कहां गायब? पाकिस्तान में मची खलबली!
मैरी कॉम का तलाक: पति से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, प्रेम संबंधों की अफवाहों का किया खंडन