भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम ने चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने शादी के 18 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है।
मैरी कॉम ने आधिकारिक तौर पर पति करुंग ओनलर से तलाक की पुष्टि की है। उन्होंने करुंग ओनलर से शादी साल 2005 में की थी।
कुछ दिन पहले मैरी कॉम के तलाक की खबर सामने आई थी, जिस पर फैंस को यकीन नहीं था। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।
तलाक से पहले यह भी अफवाह उड़ी थी कि मैरी कॉम का हितेश चौधरी से रिश्ता है। हितेश मैरी कॉम फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।
मैरी कॉम ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक कानूनी पत्र शेयर कर जवाब दिया है।
बयान के मुताबिक हितेश चौधरी या किसी और के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं।
मैरी कॉम ने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो मानहानि और गोपनीयता के कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
मैरी कॉम ने यह भी बताया कि पिछले दो साल उनके लिए निजी तौर पर काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों, दोस्तों और लोगों से अपील की है कि वे उन्हें कुछ निजी स्पेस दें, जिसकी उन्हें इस समय जरूरत है।
मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि 2022 में ओनलर ने मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। उस समय दावा किया गया था कि मैरी और उनके पति ने चुनावी रैलियों पर करीब 2-3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके बाद उनके जीवन में आर्थिक और निजी परेशानियां बढ़ गईं।
मैरी कॉम को भारत की सबसे सफल महिला मुक्केबाज माना जाता है। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा उन्होंने अब तक विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक समेत कुल 8 पदक जीते हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं।
To Whom It May Concern pic.twitter.com/AhY9zM9ccG
— Dr. M C Mary Kom OLY (@MangteC) April 30, 2025
दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू: पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी?
हज में अकेली जवान खातून को देखकर पटाने लगते हैं हाजी, मौलाना का विवादित बयान
41 साल से बिना वीजा भारत में, जवान बेटियों को छोड़ पाकिस्तान लौट रही महिला
हमारी सरकार आने दो, गला काटकर मस्जिद में रखेंगे : सुल्तानपुर में धार्मिक उन्माद का भयावह चेहरा!
लंदन में अंग्रेज ने लहराया भारत का झंडा, पाकिस्तान को चिढ़ाया!
पाकिस्तान की उड़ी नींद! पाक मंत्री का दावा - अगले 24-36 घंटों में भारत कर सकता है हमला
गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 2025-26 के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित!
हैट्रिक के बाद भी युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स से बाहर, जानिए अचानक क्यों लिया गया ये फैसला
मुक्केबाज मैरी कॉम ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर की खबरों को बताया बेबुनियाद
भारत का बड़ा कदम: 6 डिफेंस फर्मों पर प्रतिबंध 3 साल के लिए बढ़ा!