भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ओसामा नामक एक पाकिस्तानी नागरिक ने दावा किया है कि वह पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा है।
ओसामा ने बताया कि उसके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद हैं। यह बयान सरकार द्वारा हाल ही में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश के बाद आया है। यह आदेश पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया है।
ओसामा ने अटारी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भारत में कानूनी तरीके से आया था और उसने यहां 10वीं और 12वीं की पढ़ाई भी पूरी की है। वह फिलहाल बैचलर डिग्री कर रहा है और उसका कहना है कि उसका भविष्य यहीं बसा हुआ है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ओसामा ने दावा किया कि उसने भारत में मतदान भी किया है। हमने वोट भी कास्ट किया। हमारे सारे डॉक्यूमेंट यहीं के बने हैं - आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड, राशन कार्ड। अब हम कहां जाएंगे? उसने कहा।
उसने आगे कहा कि भारत में कई ऐसे पाकिस्तानी मूल के परिवार हैं जो पिछले 15-20 सालों से रह रहे हैं, और उन्हें भी यह आदेश परेशान कर रहा है। उसने सरकार से थोड़ा और समय देने की अपील की ताकि लोग अपने मामलों को सुलझा सकें।
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि आखिर एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत का आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड कैसे मिल गए? एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, हमें तो अपने ही डॉक्यूमेंट्स बनवाने में सालों लग जाते हैं, और ये शख्स वोट भी डाल चुका है।
फिलहाल, इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि या सरकारी जांच की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ओसामा का यह दावा कई सवाल खड़े कर रहा है।
#WATCH | Attari, Punjab: Osama, a Pakistani national returning to Pakistan via Attari Border, says, ...I am currently pursuing my bachelor s degree. I wanted to appear for job interviews after my examinations. I have been staying here for the last 17 years. I appeal to the… pic.twitter.com/S8dTV92fhC
— ANI (@ANI) April 30, 2025
हिंदुओं पर गोली चलाने वाले आतंकी 18 अप्रैल को पहलगाम में घूम रहे थे, बच्ची की रील में गलती से कैद हुए
वैभव सूर्यवंशी के एज फ्रॉड विवाद के बीच वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, जानिए पूरा सच
IPL 2025: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
जंग के लिए तैयार भारत! नौसेना का सख्त संदेश, पाकिस्तान में खलबली
IPL 2025: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारे थप्पड़? KKR ने जारी किया वीडियो, सच्चाई आई सामने
गली में आशिकी: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई ऐसी आवाज़!
भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाना पड़ा महंगा, अफरीदी के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा एक्शन
कोलकाता: बड़ा बाजार में भीषण आग, 14 की दर्दनाक मौत, कई घायल
पीएम मोदी का फैसला: क्या पाकिस्तान प्यासा मरने की कगार पर? सैटेलाइट तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत
लखनऊ विश्वविद्यालय: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के आश्रितों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा