बिहार में 2 मई तक आंधी-पानी का खतरा, वज्रपात की चेतावनी!
News Image

बिहार के मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य में आंधी और बारिश का माहौल बना हुआ है। तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को तापमान में गिरावट से राहत मिली है। 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका पारा अब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान जताया है। 30 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ आंधी-पानी और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक बिहार में मौसमी दशाएं अस्थिर रह सकती हैं। 30 अप्रैल को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान आंधी-पानी के साथ वज्रपात का भी खतरा है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 और 2 मई को लगभग पूरे बिहार में मौसम में बदलाव आने की आशंका है। 1 मई को पूरे राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी और वज्रपात का भी खतरा है। इन सभी मौसमी बदलावों को देखते हुए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2 मई को भी उत्तरी बिहार में इसी तरह के मौसम की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डेहरी में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत! पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग पर जेडीयू का बड़ा बयान

Story 1

IPL 2025: कुलदीप के थप्पड़ पर रिंकू सिंह का रिएक्शन, जानकर हैरान होंगे आप!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत! भारत अगले 24-36 घंटों में कर सकता है हमला

Story 1

भारत अगले 24-36 घंटों में हमला करेगा! पाक मंत्री के दावे से पड़ोसी मुल्क में हाहाकार

Story 1

कुलदीप यादव का रिंकू सिंह को थप्पड़! असली कहानी तो उसके बाद शुरू हुई

Story 1

इंशाअल्लाह, बाबरी मस्जिद फिर बनाएंगे, पहली ईंट पाकिस्तानी सिपाही रखेगा : पाकिस्तानी सांसद का भड़काऊ बयान

Story 1

बाबरी मस्जिद की नींव रखेगा पाक सिपाही: पाकिस्तानी सीनेटर का बेतुका बयान, जनता भी हंसी

Story 1

कोलकाता में भीषण अग्निकांड: 14 की मौत, कई घायल

Story 1

लड़की को इम्प्रेस करने गया, पैंट खुली, सबके सामने हुआ पोपट !

Story 1

मुंबई हमले के दौरान मोदी का राजनीतिक दिखावा , भाजपा का आपत्तिजनक विज्ञापन : कांग्रेस का आरोप