पहलगाम हमला: FIR के बाद भी नेहा राठौर का सरकार को चैलेंज, दम है तो आतंकियों के सिर लाओ!
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस बीच, यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी कर सरकार पर निशाना साधा है।

लखनऊ के हजरतगंज में देशद्रोह समेत कई धाराओं में FIR दर्ज होने के बाद, नेहा ने सरकार से सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि सरकार उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।

नेहा सिंह राठौर ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आतंकियों के सिर लेकर आओ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 1 मिनट 24 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए नेहा सिंह राठौर ने लिखा, पहलगाम हमले के जवाब में सरकार ने अब तक क्या किया है? मेरे खिलाफ FIR? हिम्मत है तो जाकर दिखाओ…आतंकवादियों के सिर लेकर आओ! सरकार मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है…क्या यह समझना इतना मुश्किल है?

इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई है… दर्ज होनी चाहिए। एक साधारण लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में कैसे सवाल पूछ सकती है! लोकतंत्र का आकार तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई!

उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, लखनऊ में मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई है… क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं। मेरे आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं, जिसमें से मैं 500 रुपये तबला वादक को दूंगी और कल नया गाना रिकॉर्ड करूंगी।

लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अभय कुमार सिंह नाम के शख्स ने FIR दर्ज कराई है। FIR में नेहा सिंह पर देशद्रोह के साथ-साथ दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि नेहा सिंह के वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं।

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, अभय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक्स अकाउंट नेहा सिंह राठौर के नाम से है जिससे कई ट्वीट किए गए हैं। अकाउंट यूजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि इस ट्विटर हैंडल के जरिए सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हजरतगंज थाना प्रभारी मामले की जांच करेंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम हमले के बाद भी पाक प्रेम! देश में आक्रोश, कुछ गद्दार दिखा रहे मोहब्बत

Story 1

IPL 2025: 14 साल के वैभव के तूफान को देख सचिन भी दंग, तारीफ में लिख डाले कई शब्द!

Story 1

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पिता का भावुक बयान, द्रविड़ को धन्यवाद

Story 1

पहलगाम हमले पर धवन का अफरीदी को करारा जवाब: पहले से इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे?

Story 1

समय सीमित और लक्ष्य बड़े: पाकिस्तान पर गुस्से के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान

Story 1

अहमदाबाद में सैकड़ों अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, फर्जी किरायानामा बनाने वालों पर FIR

Story 1

पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए आम बात: युवा शतकवीर वैभव

Story 1

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाक सेना के खिलाफ जनता का बिगुल, सरकार को अंतिम चेतावनी!

Story 1

भारत खुद अपने लोगों को मारता है : शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान, उगला ज़हर

Story 1

पहलगाम में जिपलाइनिंग कर रहे पर्यटक पर आतंकी हमला, आंखों देखा हाल सुनकर कांप उठेंगे आप